फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: The country is setting a record under the leadership of Modi: Shrikant

मथुरा: मोदी के नेतृत्व में देश कीर्तिमान कर रहा स्थापित: श्रीकांत

Fri, 23 Jul 2021 08:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 08:51 PM IST
विज्ञापन
Mathura: The country is setting a record under the leadership of Modi: Shrikant
मथुरा। भाजपा कार्यसमिति की बैठक में मौजूद ऊर्जा मंत्री श्रीकांत, जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधर? - फोटो : MATHURA
मथुरा। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के कई कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। हर वर्ग की चिंता कर मोदी सरकार अपनी योजनाओं का क्रियान्वयन कर रही है, जिसका लाभ भी देशवासियों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि कर्म पर विश्वास करने वाली भाजपा की सरकार में शिलान्यास भी हम करते हैं और उद्घाटन भी हम ही करते हैं।
विज्ञापन

वह शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय पुष्पाजंलि उपवन में आयोजित महानगर कार्यसमिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे। महानगर प्रभारी अंजुला माहौर ने संगठन के आगामी कार्यक्रमों के विषय में विस्तृत जानकारी दी। महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने कहा कि कोरोना संकट में भी भाजपा के कार्य नहीं रुके, लगातार जारी हैं। इससे पूर्व पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र के समक्ष दीप जलाकर उन्हें याद किया गया।
विज्ञापन

जिला मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी ने बताया कि टीकाकरण अभियान के लिए विनोद अग्रवाल, मंडल कार्यसमिति बैठकों के लिए प्रदीप गोस्वामी, प्रधान, बीडीसी, जिला पंचायत सदस्य अभिनंदन के लिए राजवीर सिंह, बूथ समिति सत्यापन के लिए राजू यादव, गरीब कल्याण अन्न वितरण योजना के लिए कुंजबिहारी चतुर्वेदी, मतदाता सूची संशोधन के लिए हेमंत अग्रवाल, स्वास्थ्य एवं स्वयंसेवक योजना के लिए ज्ञानेंद्र सिंह राणा और मन की बात और गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम के लिए सुनील चतुर्वेदी संयोजक नियुक्त किए गए हैं। यूपी सहकारी बैंक के अध्यक्ष चौधरी तेजवीर सिंह, विधायक कारिंदा सिंह, महापौर मुकेश आर्य बंधु, हेमेंद्र शर्मा, डॉ. देवेंद्र शर्मा आदि शामिल रहे। संचालन जिला उपाध्यक्ष चंद्रपाल कुंतल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed