{"_id":"62a5ede02bb9124d9f2785f2","slug":"mathura-the-chain-was-broken-from-the-neck-of-the-devotee-in-the-bhagwat-bhawan-of-shri-krishna-s-birthplace-mathura-news-mtr5191361200","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: श्रीकृष्ण जन्मस्थान के भागवत भवन में श्रद्वालु के गले से चेन तोड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: श्रीकृष्ण जन्मस्थान के भागवत भवन में श्रद्वालु के गले से चेन तोड़ी
विज्ञापन
मथुरा। अति संवेदनशील श्रीकृष्ण जन्मस्थान के भागवत भवन में देहरादून के श्रद्धालु के गले से चेन तोड़ ली गई। इसकी भनक श्रद्धालु को लगी तो सुरक्षाकर्मियों को इसकी जानकारी दी। श्रद्धालु की तहरीर पर थाना गोविंदनगर में चेन स्नेचिंग का मुकदमा दर्ज किया गया।
देहरादून के देहरावास निवासी महेंद्र अग्रवाल परिवार के साथ शनिवार को दर्शन के लिए श्रीकृष्ण जन्मस्थान आए। भागवत भवन में श्रद्धालु दर्शन कर रहा था तो उसके गले से किसी ने चेन तोड़ ली। इसका आभास भी श्रद्धालु को नहीं हो सका। दर्शन कर बाहर आने पर श्रद्धालु का गले पर हाथ गया तो चेन न होने पर वह दंग रह गया।
इसकी जानकारी श्रीकृष्ण जन्मस्थान की सुरक्षा में जुटे सुरक्षाकर्मियों को दी। सुरक्षाकर्मियों ने चेन स्नेचर की तलाश की, पर कोई सुराग नहीं लग सका। पीड़ित ने थाना गोविंदनगर में तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही चेन स्नेचर को गिरफ्तार करके सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।