{"_id":"6140af208ebc3eb6c127d7de","slug":"mathura-the-bride-ran-away-with-the-jewelery-mathura-news-agr5075383173","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: जेवरात लेकर फरार हो गई दुल्हन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: जेवरात लेकर फरार हो गई दुल्हन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राया (मथुरा)। शादी के दो दिन बाद ही दिव्यांग की दुल्हन जेवरात लेकर फरार हो गई। दिव्यांग ने राया पुलिस को तहरीर दी है।
दिल्ली निवासी शिवम की मुलाकात कस्बा राया गंगा नगला रोड निवासी एक युवक से हुई। उसने 60 हजार रुपये में विवाह कराने का वादा किया। रुपये मिलने के बाद आठ सितंबर को दिव्यांग शिवम का विवाह हो गया।
विवाह के दो दिन बाद ही दुल्हन ससुराल से सोने-चांदी के आभूषण लेकर चंपत हो गई। कई दिन तक शिवम दुल्हन के लौटने का इंतजार करता रहा, लेकिन जब वह वापस नहीं आई तो घटना के संबंध में पीड़ित ने पुलिस से शिकायत करते हुए बिचौलिया और ससुरालीजनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।