फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: The arrest of those accused of attacking Dalits became a headache for the police

मथुरा: दलितों पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी बनी पुलिस का सिरदर्द

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 10:25 PM IST
विज्ञापन
Mathura: The arrest of those accused of attacking Dalits became a headache for the police
गोवर्धन (मथुरा)। अड्डा गांव में दलितों पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी न होना पुलिस के लिए सिर दर्द बन गया है। पुलिस की कई टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में आगरा, हाथरस, मथुरा, राजस्थान के भरतपुर में दबिश दे रही हैं, लेकिन नतीजा सिफर ही रहा है।
विज्ञापन

छह दिन बीतने के बाद भी कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। उधर गांव में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए प्रशासन ने पीएसी बल तैनात कर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि मगोर्रा क्षेत्र के अड्डा गांव में वोट डालने को लेकर 20 फरवरी को दलित परिवार के लोगों पर जाति विशेष के लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया था। इस प्रकरण में क्रांति देवी पत्नी जगराम की तहरीर पर मेघ श्याम, प्रहलाद, रोहताश, विकास उर्फ कल्लू, आकाश, त्रिलोकी, लवकुश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें आगरा, हाथरस, मथुरा सहित राजस्थान में दबिश दे रही हैं। वारदात के छह दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होना पुलिस के लिए सिर दर्द बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अड्डा में पीएसी बल तैनात है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- गौरव कुमार त्रिपाठी सीओ गोवर्धन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed