फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Thakur Omprakash Singh MLC candidate

मथुरा: ठाकुर ओमप्रकाश सिंह एमएलसी के उम्मीदवार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Mar 2022 08:27 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Thakur Omprakash Singh MLC candidate
मथुरा। स्थानीय प्राधिकरण विधान परिषद की मथुरा, मैनपुरी व एटा सीट से भाजपा प्रदेश संगठन ने मथुरा के भाजपा जिलाध्यक्ष रहे ठा. ओमप्रकाश सिंह को मैदान में उतारा है। श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन से जुड़कर बजरंग दल की कमान संभालने वाले ओमप्रकाश सिंह ने कई आंदोलनों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। हिंदूवादी संगठनों से जुड़ने के साथ भाजयुमो का जिलाध्यक्ष भी रहे।
विज्ञापन

जैंत के रहने वाले ओमप्रकाश की छवि तेज-तर्रार नेताओं में है। उन्होंने राजनीति पारी की शुरूआत करते ही प्रदेश की सरकारों के खिलाफ आंदोलनों में भाग लेकर भाजपा को मजबूती देने में भूमिका निभाई। पार्टी के प्रति निष्ठावान होते देख उन्हें भाजपा जिलाध्यक्ष बनाया था।
विज्ञापन

अब उन्हें भाजपा ने विधान परिषद चुनाव में अपना उम्मीदवार बनाया है। भाजपा उम्मीदवार बनाए जाने से पार्टीजनों में खुशी की लहर दौड़ गई। हर कोई उन्हें बधाई देता दिखा। भाजपा नेता मदनमोहन श्रीवास्तव और पार्षद राजेश सिंह पिंटू का कहना है कि भाजपा की जीत सुनिश्चित है। घोषणा होते ही भाजपाई पूरी ताकत से जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह करते हैं एमएलसी उम्मीदवार को वोटिंग
- ग्राम प्रधान, बीडीसी, जिला पंचायत सदस्य, जिला पंचायत अध्यक्ष, विधायक, सांसद, नगर निगम के पार्षद, नगरपालिका के सभासद, नगर पंचायत के सदस्य, नगर पंचायत अध्यक्ष, नगर निगम के महापौर, नगरपालिका अध्यक्ष।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed