फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Thakur Banke Bihari, who was thrown around the waist, played Holi with the devotees.

मथुरा: कमर में फेंटा बांध ठाकुर बांकेबिहारी ने खेली भक्तों संग होली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jan 2023 08:24 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Thakur Banke Bihari, who was thrown around the waist, played Holi with the devotees.
मथुरा। वसंत पंचमी पर बांकेबिहारी मंदिर में उड़ता गुलाल।
वृंदावन (मथुरा)। ठाकुर श्रीबांकेबिहारी महाराज ने पीत वस्त्र धारण कर कमर में गुलाल का फेंटा बांधा भक्तों के संग गुलाल की होली खेली। वसंत पंचमी की सुबह शृंगार आरती के बाद जन जन के आराध्य बांकेबिहारी महाराज ने भक्तों को दर्शन दिए और फिर होली खेली। वसंत पंचमी से ब्रज की परंपरागत चालीस दिवसीय होली का भी शुभारंभ हो गया।
विज्ञापन

मंदिर परिसर पूरी तरह बांकेबिहारीमय हो रहा था, जब अबीर-गुलाल के बादलों ने भक्तों को भक्तिरस से आच्छादित कर दिया। रंगों के मिलन से मंदिर के संपूर्ण प्रांगण में इंद्रधनुषी छटा बिखर गई। मंदिर की यह अलौकिक छटा हर किसी को लुभा रही थी। मंदिर परिसर बांकेबिहारीलाल के जयकारों से गुंजायमान हो गया। चहुंओर गुलाल और अबीर उड़ता रहा। वसंत पंचमी पर मंदिर सेवायत सुगंधित रंग बिरंगे अबीर गुलाल श्रद्धालुओं पर उड़ा रहे थे। श्रद्धालुओं में बांकेबिहारी के दर्शनों से भी ज्यादा उनका प्रसादी अबीर गुलाल अपने ऊपर डलवाने की लालसा बनी हुई थी।
विज्ञापन

सेवायत प्रहलाद वल्लभ गोस्वामी और श्रीनाथ गोस्वामी ने बताया कि वसंत पंचमी पर ठाकुरजी के कपोल (गालों पर) गुलाल लगाया जाता है। इसके साथ ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में उड़ते गुलाल से ही ब्रज की परंपरागत होली का शुभारंभ हो जाता है। रंगभरनी एकादशी को होली का रंग चरम पर हो जाता है। इसके अलावा राधावल्लभ मंदिर, राधा दामोदर, सेवाकुंज मंदिर, यशोदानंदन मंदिर आदि में फाल्गुन का उत्सव प्रारंभ हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बांकेबिहारी के दर्शन के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़
ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में वसंत पंचमी को दर्शन के लिए भारी भीड़ रही। हालांकि जैसा अनुमान था कि गणतंत्र दिवस के अवकाश पर भीड़ अधिक रहेगी, उससे कम भीड़ ही आई। वहीं प्रशासन की व्यवस्था के कारण श्रद्धालुओं को दर्शन करने में कोई परेशानी नहीं हुई। मंदिर तक पहुंचने के रास्तों पर पुलिस प्रशासन द्वारा बैरीकेडिंग की गई थी। श्रद्धालुओं को रोक रोककर कतार से मंदिर की ओर भेजा गया।

हरिनिकुंज चौराहा से विद्यापीठ तक लगाई गई बैरीकेडिंग में भक्तों को मंदिर भेजा गया। इधर जुगलघाट और बांकेबिहारी पाठशाला की ओर भी बैरीकेड लगाए गए। बांकेबिहारी पुलिस चौकी के सामने मुख्य गली पर भी भक्तों को रोक रोककर निकाला गया। मंदिर के गेट नंबर दो और तीन पर भी भक्तों को रोक रोककर मंदिर में प्रवेश दिया गया। मंदिर के गेट और मंदिर के अंदर भी सुरक्षा व्यवस्था को संभालने के लिए भारी पुलिस बल लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed