फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Tempo driver arrested with fourteen hundred liters of print

मथुरा: चौदह सौ लीटर प्रिट सहित टेंपो चालक गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 06:39 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Tempo driver arrested with fourteen hundred liters of print
मथुरा। पुलिस की गिरफ्त में टेंपो चालक। - फोटो : MATHURA
टैंटीगांव (मथुरा)। सुरीर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक टेंपो से 1400 लीटर स्प्रिट सहित एक युवक को गिरफ्तार कर चालान किया है।
विज्ञापन

हरनौल मोड़ चौकी प्रभारी राकेश कुमार, एसआई दुर्गेश कुमार एवं आबकारी निरीक्षक गौरव मिश्रा चौकी के निकट वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी टैंटीगांव की तरफ से आ रहे टेंपो को पुलिस ने रुकवाया। उसमें प्लास्टिक के आठ ड्रम लदे थे। उन्हें चैक किया गया तो उनमें स्प्रिट भरी थी।
टेंपो चालक से कागजात मांगे तो वह नहीं दिखा सका। पकड़े गए टेंपो चालक ने पूछताछ के दौरान अपना नाम पवन कुमार प्रजापति निवासी कुम्हरपुरा थाना राजाखेड़ा जिला धौलपुर राजस्थान बताया है।
विज्ञापन

स्प्रिट के बारे में पूछने पर बताया कि वह स्प्रिट कुलदीप शर्मा निवासी गोवर्धन इंडस्ट्रीज करनपुर खैर अलीगढ़ से लाया है। उसे विनोद शर्मा निवासी रामदास मंडी चौक बाजार थाना गोविंद नगर मथुरा ले जाने को कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शाहनजर अहमद ने बताया है कि पकड़े गए 8 ड्रम प्लास्टिक में 1400 लीटर रैफ्टीफाइड स्प्रिट सहित टेंपो चालक पवन कुमार, कुलदीप शर्मा निवासी गोवर्धन इंडस्ट्रीज करनपुर खैर अलीगढ़, विनोद शर्मा निवासी रामदास मंडी चौक बाजार गोविंद नगर मथुरा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। चालक पवन कुमार को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed