फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Teenager's body found hanging, accused of murder

मथुरा: किशोर का शव फंदे पर लटका मिला, हत्या का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 05:42 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Teenager's body found hanging, accused of murder
मथुरा। गोविंदनगर की पुष्प विहार कॉलोनी में निवाड़ की फैक्टरी में पंखे के हुक पर किशोर का शव लटका मिला। गले में साड़ी का फंदा लगा हुआ था। जानकारी मिलने पर पहुंचे परिजनों ने शव को पंखे से उतारकर घर के सामने सड़क पर रख लिया। सूचना पर पहुंची गोविंदनगर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। परिजनों ने किशोर की हत्या करके पंखे पर शव लटकाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

एटा के गांव कुदैैसा, हदयपुर (अलीगंज) निवासी दफेदार करीब एक साल से थाना गोविंदनगर की पुष्प विहार कॉलोनी में किराए पर रह रहा था। दो दिन पहले ही किराए के दूसरे मकान में शिफ्ट हुआ था। सतीश के मकान में रहते हुए दफेदार का १५ साल का बेटा निहाल निवाड़ की फैक्टरी में बंडल बांधने का काम करने लगा। सतीश की इस फैक्टरी में रविवार की देर शाम उसका शव पंखे के हुक पर लटका हुआ था। गले में साड़ी का फंदा लगा हुआ था।
विज्ञापन

फैक्टरी मालिक ने परिजनों को बताया तो घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने शव को उतारकर घर के सामने सड़क पर शव रख लिया। सूचना पर पहुंचे बिड़ला मंदिर चौकी प्रभारी अमित कुमार यादव ने शव को कब्जे में लिया। मृतक के बड़े भाई भोले ने हत्या करके शव को पंखे के हुक पर लटकाने का आरोप लगाया है। प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला सुसाइड का प्रतीत हो रहा है। अगर तहरीर मिली तो मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed