{"_id":"615ef9298ebc3e62c66a0309","slug":"mathura-tahrir-against-four-for-beating-robbing-and-shooting-youths-mathura-news-agr510605667","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: युवकों से मारपीट, लूट व गोली मारने के मामले में चार के खिलाफ तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: युवकों से मारपीट, लूट व गोली मारने के मामले में चार के खिलाफ तहरीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छाता (मथुरा)। मथुरा मंडी में गेहूं बेच कर अपने गांव अहूरी जा रहे बाइक सवार दो युवकों से मारपीट कर गेहूं बिक्री के रुपये लूटने तथा गोली मारकर घायल करने के मामले में पीड़ित पक्ष ने गांव के चार लोगों के खिलाफ छाता कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने 24 घंटे व्यतीत होने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
ज्ञात रहे बुधवार की रात गांव अहूरी निवासी नीरज पुत्र जगदीश, सुनील सिंह पुत्र दीवान सिंह मथुरा मंडी में गेहूं बेच कर रात 8:30 बजे गांव लौट रहे थे। नीरज ने बताया कि वह और उसका चचेरा भाई सुनील गेहूं बेच कर घर आ रहे थे। रास्ते में नाले के निकट नामजदों ने उनके ऊपर लाठी-डंडों से वार किया। उन्होंने गेहूं बिक्री के 87000 रुपये छीन लिए।
एक व्यक्ति ने उनके ऊपर गोली चला दी। गोली लगने से सुनील घायल हो गया। आरोपियों ने डंडे मार कर उसका सिर फोड़ दिया। बाइक को भी तोड़ फोड़ कर भाग गए। पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। घायलों को सीएचसी छाता पर भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने सुनील को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस के अधिकारियों के मौके पर पहुंचने के बाद भी छाता पुलिस ने पीड़ितों की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। पीड़ितों का कहना है कि एसएसपी से मिलेंगे।