{"_id":"62e7ebe18e9e3342593f6644","slug":"mathura-students-found-giving-iti-exam-in-inter-college-mathura-news-mtr521702419","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: इंटर कालेज में आईटीआई की परीक्षा देते मिले छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: इंटर कालेज में आईटीआई की परीक्षा देते मिले छात्र
विज्ञापन
मथुरा। निरीक्षण करते डीआइओएस भास्कर मिश्र।
- फोटो : VRINDAVAN
मथुरा। ऊंचा गांव स्थित तपस्थली इंटर कॉलेज में सोमवार को अचानक निरीक्षण को पहुंचे जिला विद्यालय निरीक्षक भास्कर मिश्र को आईटीआई की परीक्षाएं संचालित मिलीं। कॉलेज में आठ छात्र आईटीआई की परीक्षा बरामदे में बैठकर दे रहे थे।
इस दौरान प्रधानाचार्य ने किसी भी प्रकार का रिकॉर्ड देने से इंकार कर दिया। माध्यमिक कक्षाओं के छात्रों की मौजूदगी शून्य थी। इस पर डीआईओएस ने विद्यालय प्रबंधन को मान्यता आहरण का नोटिस जारी कर दिया है।
सोमवार को जिलाविद्यालय निरीक्षक भास्कर मिश्र तपस्थली इंटर कॉलेज ऊंचागांव का आकस्मिक निरीक्षण किया। इंटर कॉलेज की मान्यता के बावजूद कोई भी कक्षा संचालित नहीं हो रही थी। न शिक्षक थे, न छात्रों की मौजूदगी थी। करीब आठ छात्र आईटीआई की परीक्षा दे रहे थे। उन पर तपस्थली आईटीआई के प्रवेश पत्र मौजूद थे।
विज्ञापन
इसे लेकर कॉलेज के प्रधानाचार्य ने डीआईओएस को कुछ भी जानकारी देने से इंकार कर दिया। इस पर डीआईओएस ने एसडीएम सदर से विद्यालय की जमीन के स्वामित्व की स्थिति स्पष्ट करने का आग्रह पत्र भेजा है, जबकि आईआईटी की परीक्षाओं के संदर्भ में प्राचार्य आईआईटी को पत्र भेजा है। इसमें सिर्फ आठ छात्रों द्वारा परीक्षा दिए जाने पर भी सवाल उठाए हैं। विद्यालय निरीक्षण में मिली स्थिति पर मान्यता आहरण का नोटिस भेजा जा रहा है।
खेत में बना मिला विद्यालय भवन
पालीडूगरा स्थित शिवचरण इंटर कॉलेज का डीआईओएस भास्कर मिश्र ने आकस्मिक निरीक्षण किया। यहां हाईस्कूल के लिए १४७ और इंटर के लिए ४९३ छात्रों का पंजीकरण था लेकिन यहां न तो छात्र थे और न शिक्षक। भवन को देखकर प्रतीत हो रहा था कि यहां कोई विद्यालय का संचालन नहीं होता है।
कक्षों में दरवाजे भी नहीं थे। फर्श भी किसी कक्ष में नहीं मिला। विद्यालय भवन तक पहुंचने के लिए किसी प्रकार का रास्ता भी नहीं था। मौजूद चपरासी छज्जन सिंह ने किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी। यहां फर्जी कॉलेजों के छात्रों को परीक्षा दिलाई जाती होगी। विद्यालय की मान्यता आहरण की कार्रवाई के अंतर्गत नोटिस जारी किया जा रहा है।