फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Status report will be ready for major circumambulation routes, DM gave instructions

मथुरा: प्रमुख परिक्रमा मार्गों की तैयार होगी स्टेटस रिपोर्ट, डीएम ने दिए निर्देश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jan 2023 10:30 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Status report will be ready for major circumambulation routes, DM gave instructions
मथुरा। भगवान श्रीकृष्ण की जन्म और लीला स्थलियों से जुड़ी विभिन्न नौ परिक्रमाओं की स्टेटस रिपोर्ट जिलाधिकारी पुलकित खरे ने संबंधित अधिकारियों से मांग ली है। इस रिपोर्ट में बताना होगा कि उक्त परिक्रमा में क्या सुविधाएं मौजूद हैं। असुविधाओं से भी संबंधित अधिकारी अवगत कराएंगे। इसके लिए एसडीएम, ईओ और खंड विकास अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कलक्ट्रेट सभागार में परिक्रमार्थियों की सुविधा के दृष्टिगत समीक्षा बैठक की। गोवर्धन क्षेत्र में पीडब्ल्यूडी और पर्यटन विभाग की विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण करने के बाद शुक्रवार को यह बैठक करते हुए जिलाधिकारी ने ब्रज की प्रमुख परिक्रमाओं को और खूबसूरत व श्रद्धालुओं के लिए उपयुक्त बनाने की मंशा के अनुरूप कमेटी का गठन किया है, जो बताएगी कि किस परिक्रमा मार्ग में अभी और क्या सुधार किया जा सकता है। इस प्रक्रिया में ब्रज चौरासी कोस सहित नौ परिक्रमाओं का चयन किया गया है।
विज्ञापन

डीएम ने परिक्रमा मार्ग की मरम्मत, स्ट्रीट लाइट, पेयजल, अतिक्रमण, साफ-सफाई, कुंडों का जीर्णोद्धार, प्रमुख मंदिरों पर साफ-सफाई आदि के निर्देश भी दिए। उन्होंने पर्यटन अधिकारी को निर्देश दिए कि प्रमुख परिक्रमा मार्गों पर होटलों की सूची तैयार करें। दिशा सूचक चिन्ह लगाए। परिक्रमा मार्गों को पॉलीथिन मुक्त करें। इन परिक्रमाओं में ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा, गोवर्धन परिक्रमा, वृंदावन परिक्रमा, बरसाना, मथुरा परिक्रमा, नंदगांव, गोकुल, बलदेव और कोकिलावन की परिक्रमा शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed