फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Spraying on crop done by drone in Carb

मथुरा: कारब में ड्रोन से किया फसल पर छिड़काव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Feb 2023 05:00 AM IST
विज्ञापन
Mathura: Spraying on crop done by drone in Carb
ड्रोन से गांव कारब मैं टमाटर की फसल पर छिड़काव को देखते हुए किसान। - फोटो : VRINDAVAN
मथुरा। यूपी वेटरनेरी यूनिवर्सिटी के कृषि विज्ञान केंद्र के दिशा निर्देशन में बृहस्पतिवार को बलदेव ब्लॉक के गांव कारब में ड्रोन से टमाटर की फसल पर छिड़काव किया गया। इसे देखने के लिए आसपास के ग्रामीण जुट गए।
विज्ञापन

गांव कारब के उन्नतिशील किसान ओम प्रकाश ने टमाटर की फसल की है। इस फसल पर बृहस्पतिवार को ड्रोन द्वारा कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराया गया। कृषि विज्ञान केंद्र प्रभारी डॉ. वाईके शर्मा ने बताया कि किसानों को नई तकनीकी के प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इससे होने वाले लाभ भी किसानों को बताए गए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि काफी ऊंचाई वाली फसलों पर भी स्प्रे किया जा सकता है। इस तकनीकी से मात्र 10 लीटर पानी में 1 एकड़ फसल पर छिड़काव किया जा सकता है। इसके परिणाम बहुत अच्छे आ रहे हैं। इससे समय, श्रम की बचत होती है। इस दौरान ड्रोन के तकनीकी एक्सपर्ट शिवम रावत, डॉ. ब्रज मोहन, डॉ. एनआर राजपूत, चंद्रप्रकाश शर्मा, जॉली यादव तथा किसान इंद्रजीत, राघवेंद्र, गिरधारी, किशन सिंह, लीलाधर, रतिराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed