{"_id":"62c9974065193e0dee192045","slug":"mathura-son-murdered-by-strangling-mother-in-greed-of-property-mathura-news-mtr5205437195","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: संपत्ति के लालच में मां का गला घोंटकर बेटे ने की थी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: संपत्ति के लालच में मां का गला घोंटकर बेटे ने की थी हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। एक सप्ताह पूर्व गांव परखम गूर्जर में वृद्ध महिला की हत्या का खुलासा करते हुए जैंत पुलिस ने हत्यारोपी बेटे को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। संपत्ति के लालच में बेटे ने मां का गला घोंटकर हत्या की थी। पुलिस ने चोरी गए जेवरात और नकदी भी बरामद की है।
पुलिस लाइन सभागार में पत्रकार वार्ता में एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि 2/3 जुलाई की मध्यरात को गांव परखम गूर्जर में गंगो देवी का हत्या कर सोने चांदी के आभूषण चोरी हो गए थे। जैंत पुलिस ने छानबीन की तो शक की सुई मृतका के पुत्र की ओर घूम गई।
जैंत पुलिस ने हत्यारोपी पप्पू उर्फ गोपीचंद पुत्र रामकिशन निवासी ग्राम परखम गूजर को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। हत्यारोपी तीन भाई हैं, जिसमें दो दिल्ली में रहते हैं और फसल के टाइम पर गांव आते जाते रहते हैं। पिता करीब 20 वर्षों से खेती बाड़ी में होने वाली फसल व रुपये नहीं देते हैं। खेतीबाड़ी से जो रुपये मिलते वह दोनों भाइयों को दे देते।
विज्ञापन
हिस्सा न मिलने पर उसे परिवार को पालन पोषण में दिक्कत हो रही थी। दोनों भाई दिल्ली नौकरी पर चले गए और पिता बुआ हरदेवी के घर एक माह पूर्व गए हुए थे। एसपी सिटी ने बताया कि मौका पाकर बेटे ने अपनी मां का गला घोंटकर हत्या कर दी थी और जेवरात-नकदी चोरी कर ली थी। पकड़ा गया हत्यारोपी पप्पू उर्फ गोपीचंद को चोरी गए जेवरात दो जोड़ी पायजेब, एक छोटी लोंग, एक अंगूठी मर्दानी, एक पैंडल मय चेन व एक जोड़ी कुंडल व नकदी 65,900 रुपये बरामद कर जेल भेज दिया है।
पिता से चल रहा था मनमुटाव, फिर की वारदात
सीओ सदर प्रवीन मलिक ने बताया कि हत्यारोपी का अपने पिता से काफी दिनों से मनमुटाव चल रहा था। इसके चलते खेत बेचने पर भी पिता ने हिस्सा नहीं दिया, जबकि दोनों भाई दिल्ली से आकर हिस्सा ले जाते थे। आर्थिक रूप से परेशान होने के साथ ही हिस्सा न मिलने पर मां की हत्या का कदम बेटे ने उठाया।