{"_id":"60ca3bdb8ebc3e78e6104fb8","slug":"mathura-son-in-law-dies-due-to-bullet-fired-by-father-in-law-s-licensed-revolver-mathura-news-agr496069841","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: ससुर की लाइसेंसी रिवाल्वर से चली गोली से दामाद की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: ससुर की लाइसेंसी रिवाल्वर से चली गोली से दामाद की मौत
विज्ञापन
मथुरा। कोतवाली के धौलीप्याऊ में दामाद की सीने में गोली लगने से मौत हो गई। ससुर की लाइसेंसी रिवाल्वर देखते हुए दामाद हादसे का शिकार हुआ। बीमार दादिया ससुर को पत्नी संग देखने आया था। हालांकि इस मामले में कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।
ग्वालियर की महाराजा प्रताप नगर कॉलोनी निवासी विपुल गर्ग (32) राजेंद्र प्रसाद गर्ग पत्नी श्वेता के संग बुधवार को बीमार ददिया ससुर रेवती रमण को देखने के लिए धौलीप्याऊ आया। ससुराल में ऊपर कमरे में चला गया। यहां ससुर हरिओम अग्रवाल की रखी रिवाल्वर को उठाकर देखने लगा। इसी बीच रिवाल्वर से गोली चल गई, जोकि दामाद विपुल के सीने में जा लगी। आनन-फानन विपुल को सिटी हॉस्पिटल ले गए। यहां उसे मृत घोषित कर दिया। एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने पूरी जानकारी की। रिवाल्वर को कब्जे में ले लिया गया है। एसपी सिटी ने बताया कि इस मामले में कोई भी तहरीर नहीं मिली है। यह घटना दोपहर बाद की थी लेकिन देर रात करीब 9 बजे पुलिस को सूचना दी गई।
कोतवाली से आज ही लाए रिवाल्वर
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चलते रिवाल्वर कोतवाली में जमा थी। बुधवार को ही हरिओम अग्रवाल रिवाल्वर को लेकर आए थे। भाजपा नेता श्याम सिंघल ने बताया कि ताऊजी रिवाल्वर आज ही लेकर आए थे।