{"_id":"62c997f6710c7a6b800320cd","slug":"mathura-son-forgery-from-father-took-out-lakhs-from-the-account-and-got-the-deed-of-the-farm-done-mathura-news-mtr520544265","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: बेटे ने पिता से की जालसाजी, खाते से निकाले लाखों व खेत का करा लिया बैनामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: बेटे ने पिता से की जालसाजी, खाते से निकाले लाखों व खेत का करा लिया बैनामा
विज्ञापन
मथुरा। बेटे ने पिता से जालसाजी करके ६९ लाख रुपये खाते से निकाल लिए और साढे़ ८ बीघा खेत अपने नाम कराकर उसे बेच भी दिया। इसकी भनक पिता को लगी तो वह दंग रह गया। बेटे की करतूत के खिलाफ बेटे ने एसएसपी अभिषेक यादव से गुहार लगाई।
एसएसपी के आदेश पर थाना सदर बाजार में बेटे समेत १० के खिलाफ फर्जीबाड़े का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सदर बाजार पुलिस पूरे मामले की जांच करके आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कर रही है।
थाना जमुनापार के रामनगर निवासी किशन लाल उर्फ कृष्णा के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा विनोद शर्मा है तो छोटा बेटा हीतेश कुमार है। पिता के नाम से फर्म बनाकर बड़ा बेटा ठेकेदारी कर रहा है। १९ मई को छोटा बेटा अपने पिता को कचहरी ठेकेदारी का लाइसेंस रिन्यू कराने के बहाने ले गया। यहां पर ठेकेदारी के कागजातों की एवज में साढ़े ८ बीघा खेत की पावर अटोरनी अपने नाम करा ली, वहीं बैंक के कागजातों पर हस्ताक्षर करा लिए।
विज्ञापन
इसके बाद जालसाज बेटे ने पिता के होलीगेट स्थित एचडीएफसी बैंक के खाते से ६९ लाख रुपये भी निकाल लिए। साथ ही अपनी पत्नी अंजलि शर्मा और दानबिहारी के नाम खेत का बैनामा कर दिया। विनोद शर्मा के मोबाइल पर खाते से निकाले गए रुपये का मेसेज के बाद यह जानकारी हुई परिजन दंग रह गए। पिता ने एसएसपी से शिकायत कर अपने बेटे की करतूस बताई। एसएसपी के आदेश पर हीतेश, अंजलि शर्मा, दानबिहारी, दशरथ सिंह, योगेंद्र गोस्वामी, विक्रांत गोस्वामी, राजकुमार, बलवीर सिंह, राजेश और रवि कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। प्रभारी निरीक्षक अजय किशोर ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही जांच के बाद जालसाजों की गिरफ्तारी की जाएगी।