फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Shri Krishna played the role of mediator, Mahabharata happened due to non-obeying: Rajesh Bindal

मथुरा: श्रीकृष्ण ने मध्यस्थ की भूमिका निभाई थी, बात न मानने पर महाभारत हुआ : राजेश बिंदल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 10:55 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Shri Krishna played the role of mediator, Mahabharata happened due to non-obeying: Rajesh Bindal
मथुरा। न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत के शुभारंभ के मौके पर संबोधित करते मुख्य न्यायाधी
मथुरा। इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश राजेश बिंदल ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने भी महाभारत में मध्यस्थ की भूमिका निभाई थी, लेकिन उनकी बात नहीं मानी गई तो महाभारत हुआ।
विज्ञापन

उन्होंने समस्त न्यायाधिकारीगण व अधिवक्ताओं से अपील कि वह भी मध्यस्थ की भूमिका निभाएं। यह बात शनिवार को उन्होंने राष्ट्रीय लोक अदालत के शुभारंभ के अवसर पर कही। उन्होंने स्वयं वादकारियों की सुनवाई कर मामलों का निस्तारण कराने के साथ ही प्रत्येक बैंक के काउंटर पर गए और वहां पर मौजूद वादकारियों की समस्याएं भी सुनीं।
विज्ञापन

उन्होंने बैंक अधिकारियों को भी वादकारियोें के प्रति सकारात्मक सोच के लिए प्रोत्साहित किया। मोटर दुर्घटना प्रतिकर न्यायाधिकरण न्यायालय व अन्य न्यायालयों का भी निरीक्षण किया। कहा कि बैंक अधिकारियों को सकारात्मक सोच के साथ काम करना चाहिए। पॉलिसी के हिसाब से वादकारियों को जो भी रिलीफ दे सकते हैं, वह दें। कोर्ट में बहुत से पारिवारिक विवाद हैं, जिनमें देखा गया कि जब परिवार का केस प्रारंभ होता है तो वह गुणात्मक रूप से बढ़ते जाते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने भी कहा कि केसों को मध्यस्थता के माध्यम से निपटाना चाहिए। बहुत से सारे केस १० से १५ वर्ष के बाद भी सुलझ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि गांवों में छोटे-छोटे विवादों के केस भी आपसी मध्यस्थता से सुलझ जाते हैं। पंचायत का सिस्टम बहुत मजबूत होता है। राजस्व के बहुत से केस ऐसे होते हैं जो १०-१५ वर्ष से चल रहे होते हैं। बाद मेें वह सुलझते हैं।
मुख्य न्यायाधीश ने न्यायालय परिसर में पौधरोपण किया। परिवार न्यायालय के अलावा मोटर दुर्घटना प्रतिकर न्यायाधिकरण का भी निरीक्षण किया। इस दौरान लोक अदालत के विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रशासनिक न्यायमूर्ति मथुरा राजीव जोशी, राष्ट्रीय लोक अदालत के अध्यक्ष व जनपद न्यायाधीश राजीव भारती, नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत अपर जिला जज देवकांत शुक्ल के अलावा अन्य न्यायाधिकारीगण, अधिवक्तागण भी मौजूद रहे। संचालन सचिव सोनिका वर्मा ने किया।

मुख्य न्यायाधीश ने किए द्वारिकाधीश के दर्शन
मुख्य न्यायाधीश ने द्वारिकाधीश के दर्शन भी किए। मंदिर के मीडिया प्रभारी एडवोकेट राकेश तिवारी ने बताया कि शनिवार सुबह हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने दर्शन किए। उनके साथ जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल, एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर समेत आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed