{"_id":"6235e7838f9523326441b8ac","slug":"mathura-shot-shopkeeper-for-doing-takada-mathura-news-mtr5147464164","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: तकादा करने पर दुकानदार को गोली मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: तकादा करने पर दुकानदार को गोली मारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोसीकलां (मथुरा)। गांव जाव में होली की शाम को तकादा करना एक दुकानदार को भारी पड़ गया। नशे में धुत्त युवक ने दुकानदार में सरेआम गोली मार दी।
गनीमत यह रही जैसे ही आरोपी युवक ने गोली चलाई तो दुकानदार नीचे की तरफ झुक गया और गोली सिर को छूती हुई निकल गई। घटना की रिपोर्ट एक नामजद के खिलाफ दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
जानकारी के अनुसार गांव जाव निवासी महेश पुत्र राम नारायण की गांव में प्रोविजन स्टोर की दुकान है। शुक्रवार की शाम को वह दुकान पर बैठा हुआ था, तभी गांव का फतेह वहां आया तो महेश ने उससे तकादा कर दिया। यह बात महेश को बुरी लगी और जेब से तमंचा निकालकर महेश पर गोली चला दी।
गोली महेश के सिर को छूती निकल गई और महेश वही गिर गया। गोली की आवाज सुन आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों महेश को नर्सिंग होम ले गए। महेश के पिता रामनारायण का आरोप था कि जिस समय फतेह ने गोली चलाई, उस समय फतेह नशे में था। प्रभारी निरीक्षक संजय त्यागी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महेश का जिला अस्पताल में चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है।