फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Shot at Govardhan dress merchant, injured

मथुरा: गोवर्धन में पोशाक व्यापारी को मारी गोली, घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 08:35 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Shot at Govardhan dress merchant, injured
मथुरा। जिला अस्पताल में भर्ती घायल व्यापारी कपिल गौड़। - फोटो : MATHURA
गोवर्धन (मथुरा)। कस्बा में पोशाक व्यापारी को घर के बाहर नामजदों ने गोली मारकर घायल कर दिया।
विज्ञापन

स्थानीय लोग घरों से बाहर निकले, तब तक आरोपी वहां से भाग चुके थे। व्यापारी की पत्नी ने वृंदावन के चार नामजदों के खिलाफ गोवर्धन थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
कपिल गौड़ निवासी किशोरपुरा कुम्हार मोहल्ला वृंदावन, गोवर्धन के दसविसा में पोशाक की दुकान करता है। हरदेव जी गली में गोपी चंद के मकान में किराए पर पत्नी अनीता शर्मा के साथ रहता है। शनिवार की रात कपिल गौड़ किसी काम से बाजार जा रहा था। तभी घर के बाहर घात लगाए खड़े नामजद लोगों ने कपिल को गोली मारकर फरार हो गए।
विज्ञापन

वृंदावन के सतवीर से उसकी रंजिश बताई गई है। घायल व्यापारी की पत्नी अनीता शर्मा ने बताया कि गोवर्धन में सात माह से पोशाक का काम कर रहे हैं। रात को कपिल काम से बाहर जा रहे थे, तब घर के बाहर सतवीर, बंटू पुत्रगण भगवान सिंह, सोनू, कौशल पुत्रगण द्वारिका निवासीगण किशोरपुरा वृंदावन ने पुरानी रंजिश के चलते गोली मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वृंदावन का कपिल गौड़ गोवर्धन में पोशाक का काम करता है। रात में उसे गोली मारकर घायल कर दिया। पत्नी ने वृंदावन के लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
- गौरव कुमार त्रिपाठी, सीओ गोवर्धन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed