{"_id":"6203cf3dc5c7875992125c52","slug":"mathura-shooter-damru-involved-in-the-murder-of-ramveer-pradhan-arrested-mathura-news-mtr512961395","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: रामवीर प्रधान की हत्या में शामिल शूटर डमरू गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: रामवीर प्रधान की हत्या में शामिल शूटर डमरू गिरफ्तार
विज्ञापन
मथुरा। शातिर शूटर डमरु कोसीकलां पुलिस की गिरफ्त में।
- फोटो : KOSI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोसीकलां (मथुरा)। कैबिनेट मंत्री व भाजपा प्रत्याशी चौ. लक्ष्मीनारायण के प्रस्तावक एवं पैगांव प्रधान रामवीर की हत्या में वांछित चल रहे 20 हजार के इनामी शूटर डमरू को हताना फाटक के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से तमंचा, कारतूस बरामद कर चालान किया गया है।
29 जनवरी को पैगांव के प्रधान रामवीर सिंह की कोकिलावन परिक्रमा मार्ग में गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने एसपी देहात श्रीशचंद्र, सीओ वरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में पांच टीमें लगाई थीं।
पुलिस दो शूटर व तीन साजिशकर्ताओं को पूर्व में गिरफ्तार कर चुकी है। एक शूटर को मुठभेड़ के बाद पकड़ा था। इस मामले में फरार चल रहे शूटर सन्नी उर्फ डमरू निवासी मोहल्ला सुभाषनगर, हापुड़ देहात पर एसएसपी ने 20 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया था।
विज्ञापन
पुलिस टीम तभी से इसकी तलाश में जुटी थीं। प्रभारी निरीक्षक संजय त्यागी ने बताया कि बुधवार दोपहर में मुखबिर की सूचना मिली कि रामवीर प्रधान की हत्या में शामिल फरार शूटर डमरू हताना की ओर से राजमार्ग पर आ रहा है। तभी पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान डमरू को पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से तमंचा, कारतूस बरामद कर चालान किया है।
शातिर डमरू पर सात मामले हापुड़ व नोएडा में चल रहे हैं। उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों में डमरू का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा हैं। अन्य आरोपियों को जल्द पकड़ा जाएगा।
-श्रीश चंद, एसपी ग्रामीण