{"_id":"62e802665e600d0d16482b31","slug":"mathura-shiva-s-adornment-captivated-the-mind-of-the-devotees-mathura-news-mtr5217186160","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: शिव के शृंगार ने मोह लिया भक्तों का मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: शिव के शृंगार ने मोह लिया भक्तों का मन
विज्ञापन
प्राचीन मंदिर भूतेश्वर महादेव पर पूजा-अर्चना करते श्रद्धालु।
- फोटो : VRINDAVAN
मथुरा। सावन मास के तीसरे सोमवार को शिव मंदिरों में पूजा अर्चना के लिए भक्तों की कतार लग गई।
शिव की जयजयकार के साथ पूजा-अर्चना का यह दौर सुबह से शुरू होकर देर रात तक जारी रहा। इस दौरान शिव मंदिरों को भव्यता के साथ सजाया गया। शिव जी का अद्भुत शृंगार किया गया। कहीं फूल बंगला सजाया गया तो कही बर्फ का शृंगार शिव जी के लिए किया गया। शाम को भक्तों ने दीप जलाकर शिव की पूजा की।
भूतेश्वर महादेव, रंगेश्वर महादेव, गल्तेश्वर महादेव सहित विभिन्न शिव मंदिरों में खास आयोजन किए गए। महाविद्या कॉलोनी द्वितीय चरण स्थित महाविध्धेश्वर महादेव मंदिर प्रात: काल भगवान आशुतोष का रुद्राभिषेक जल, गंगाजल, दूध, घी, शहद, बूरा, इत्र आदि से कराया गया।
मंदिर प्रांगण में शीतला माता की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई। शाम के वक्त श्री कृष्ण संकीर्तन मंडल द्वारा भगवान भोलेनाथ व राधा कृष्ण के भजनों को गाकर ठाकुर जी को रिझाया। भक्तों ने भी भजनों का आनंद लिया। भजनों से पूरा मंदिर प्रांगण शिव की भक्ति में सराबोर हो गया। वार्षिकोत्सव के इस अवसर पर मंदिर प्रांगण को रंग बिरंगी रोशनी व गुब्बारों से सजाया गया।
विज्ञापन
सायं काल के समय भगवान भोलेनाथ का भव्य फूल बंगला सजाया। जिसमें विराजमान होकर भोलेनाथ ने भक्तों को दर्शन दिए। इस अवसर पर गया प्रसाद गोला, पंडित विजय कुमार शर्मा, सर्वेश कुमार गोला, मोनू ,कन्हैया बंगाली, आदि भक्तों मौजूद रहे।