फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Sevayat Goswami breaks tradition in Thakur Banke Bihari temple

मथुरा: ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में सेवायत गोस्वामी ने तोड़ी परंपरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 08:21 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Sevayat Goswami breaks tradition in Thakur Banke Bihari temple
मथुरा। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के जगमोहन से भक्तों को दर्शन कराते सेवायत। - फोटो : VRINDAVAN
वृंदावन (मथुरा)। जन जन के आराध्य ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में प्राचीन परंपराओं के साथ खिलवाड़ कर देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के मन को ठेस पहुंचाई जा रही है। ऐसा ही एक मामला शनिवार को सामने आया है।
विज्ञापन

सेवायत गोस्वामी द्वारा मंदिर में मर्यादा के विपरीत श्रद्धालुओं को जगमोहन से दर्शन करवाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
आरोप है कि मंदिर के पट खुलने से पूर्व ही कई श्रद्धालु जगमोहन पर चिक को हटाकर गर्भगृह में विराजमान ठाकुरजी के दर्शन कराए गए। मर्यादा के विपरीत जगमोहन से अपने भक्तों को पट खुलने से पूर्व ही दर्शन करा दिए गए, जबकि हजारों भक्त आराध्य की एक झलक पाने के लिए सुबह से ही इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन

मंदिर प्रांगण भक्तों की भीड़ से खचाखच भरा हुआ था। भक्त मंदिर केपट खुलने भर का इंतजार कर रहे थे, तभी सेवायत गोस्वामी द्वारा अपने भक्तों को जगमोहन में प्रवेश करा दिया गया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से प्रबंधन में हड़कंप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर के उप प्रबंधक उमेश सारस्वत का कहना है कि वायरल वीडियो का मामला संज्ञान में आया है। सीसीटीवी की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद मथुरा मुंसिफ के समक्ष मामले को पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed