फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: School's magic overturned, seven children cheated

मथुरा: स्कूल की मैजिक पलटी, सात बच्चे चुटैल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 08:21 PM IST
विज्ञापन
Mathura: School's magic overturned, seven children cheated
मथुरा। पलटी स्कूल की मैजिक में से बच्चों को निकालते लोग।
मथुरा। शनिवार की सुबह ८ बजे शहर के मयूर विहार में महाराणा प्रताप तिराहा के पास डिवाइडर से टकराकर बेकाबू मैजिक पलटने से सात स्कूली बच्चे चुटैल हो गए। स्कूली बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े और बच्चों को सकुशल वैन से बाहर निकाला।
विज्ञापन

मैजिक पलटने के पीछे चालक की लापरवाही बताई जा रही है। शुक्रवार को वृंदावन के कान्हा माखन स्कूल की वैन में रेडिएटर फटने से दो बच्चे झुलस गए थे। शनिवार को एक और हादसे से लोग डर गए हैं।
विज्ञापन

सरस्वती शिशु मंदिर दीनदयाल नगर के १४ बच्चों को लेकर एक मैजिक स्कूल जा रही थी। महाराणा प्रताप तिराहा के पास डिवाइडर से टकराकर पलट गई। बच्चों में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने बच्चों को सकुशल बहार निकाल लिया। इनमें ७ बच्चे चुटैल बताए जा रहे हैं। यह खबर बच्चों के घर तक पहुंची तो अफरातफरी मच गई। हर परिवार नौनिहालों को देखने के लिए पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर कोतवाल विजय कुमार सिंह ने बताया कि गनीमत रही कि कोई भी बच्चा घायल नहीं हुआ। डिवाइडर से टकराकर मैजिक पलटी है। इसमें चालक की लापरवाही सामने आई है। हालांकि इस मामले में कोई शिकायत नहीं की गई है।

१४ बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी मैजिक
मैजिक १४ बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। बताया जाता है कि इस समय यह हादसा हुआ वैन का चालक मोबाइल फोन पर बात कर रहा था। मोबाइल पर बात करने के कारण उसका ध्यान भटक गया और वाहन डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed