फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Sanitization doing 140 hand spray machines in 70 wards of Municipal Corporation

मथुरा: नगर निगम के 70 वार्डों में 140 हैंड स्प्रे मशीन कर रहीं सैनिटाइजेशन

Wed, 14 Apr 2021 06:01 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 06:01 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Sanitization doing 140 hand spray machines in 70 wards of Municipal Corporation
शील्ड एरिया को सैनिटाइज करता नगर निगम का कर्मचारी। - फोटो : MATHURA
मथुरा। लगातार कोरोना केसों में इजाफे को देखते हुए नगर निगम की टीम युद्धस्तर पर सैनिटाइज कार्य को अंजाम दे रही हैं। नगर निगम के 70 वार्डों में 140 हैंड स्प्रे मशीन के माध्यम से कंटेनमेंट जोन एवं आवासीय क्षेत्रों में सैनिटाइजेशन कार्य कराया जा रहा है। समस्त संक्रमित व्यक्तियों से फोन करके उनके क्षेत्र की सीलिंग एवं सैनिटाइजेशन के बारे में भी जानकारी की जा रही है, जिसकी प्रत्येक दो घंटे की रिपोर्ट नगर आयुक्त अनुनय झा स्वयं ले रहे हैं।
विज्ञापन

नगर निगम क्षेत्र के सभी बाजार, धार्मिक और पर्यटन स्थल, आवासीय क्षेत्र निरंतर सैनिटाइज कराए जा रहे हैं। नगर निगम के समस्त जोनल कार्यालयों वृंदावन, भूतेश्वर एवं मथुरा में कोविड हेल्पडेस्क काम कर रही है, जिसके माध्यम से लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। साथ ही सामाजिक दूरी का पालन करते हुए सैनिटाइजेशन का भी संदेश प्रसारित किया जा रहा है। मुख्य मार्गों, बाजारों आदि में तीन पानी के टैंकर, एक प्रेशर जेटिंग मशीन, दो प्रेशर मशीन ट्रैक्टर के माध्यम से सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है।
विज्ञापन

वर्तमान में 456 कंटेनमेंट जोन हैं, जिनमें लगभग 45 वार्ड शामिल हैं। उक्त वार्डों में 9100 घर हैं। नगर निगम के रोस्टर के मुताबिक वार्डों में शाम की पाली में फॉगिंग कार्य कराया जा रहा है। नगर आयुक्त का कहना है निगम की टीम कोरोना संक्रमण रोकने के लिए रात दिन जनसेवा में योजनाबद्ध तरीके से लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुंभ मेला में लगीं 400 स्ट्रीट लाइट मथुरा-वृंदावन को करेंगी रोशन
वृंदावन कुंभ मेला में लगीं करीब 400 स्ट्रीट लाइट अब मथुरा-वृंदावन की सड़क, गली और मोहल्लों को रोशन करेंगी। मथुरा-वृंदावन नगर निगम के आयुक्त अनुनय झा ने निगम के 70 पार्षदों से प्रत्येक वार्ड में 5-5 लाइट लगवाने का प्रस्ताव मांगा है। नगर आयुक्त ने बताया कि वृंदावन में पिछले समय संपन्न हुए कुंभ वैष्णव बैठक में नगर निगम ने करीब 400 सोडियम लाइट लगाई थीं। अब उनको मथुरा वृंदावन के उन एरिया में लगाया जाएगा, जहां अंधेरा रहता है। इसके लिए समस्त पार्षदों से प्रस्ताव मांगे गए हैं। एक सप्ताह में इन सभी स्ट्रीट लाइटों को वार्डों में लगा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed