फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: RPF caught thief who cut signal cable

मथुरा: आरपीएफ ने पकड़े सिग्नल केबल काटने वाले चोर

Sat, 21 Aug 2021 08:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 08:03 PM IST
विज्ञापन
Mathura: RPF caught thief who cut signal cable
मथुरा जंक्शन पर आरपीएफ द्वारा पकड़े गए चोर। - फोटो : MATHURA
मथुरा। ट्रेन की सिग्नल की केबल काटने वाले चोर और खरीदार को आरपीएफ ने गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से काटी गई केबल भी बरामद हुई है।
विज्ञापन

नरहौली रेलवे पुल के निकट काफी दिन से रेलवे की सिग्नल केबल काटे जा रही थी। जिसकी शिकायत आरपीएफ को मिलने पर उसने जांच शुरू की। केबल काटने वालों की तलाश में आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक सीबी प्रसाद ने स्पेशल टीम को लगाया। शनिवार को केबल कटने का संकेत सिग्नल विभाग को मिला।

आरपीएफ की टीम ने तलाश की और रेलवे ट्रैक से कुछ ही दूरी पर दो लोगों को पकड़ लिया। उनके पास से काटी गई केबल के टुकड़े बरामद हुए। पकड़े गए लोगों ने अपने नाम विजय सिंह निवासी ग्राम नरहौली थाना हाईवे और शिव सिंह उर्फ शिकारी निवासी ग्राम रामपुर थाना मगोर्रा बताया। उन्होंने बताया कि वह केबल को जलाकर उसमें से निकलने वाली धातु को मंडी चौराहे के निकट कृष्णा बर्तन भंडार नामक की दुकान पर बेचते हैं। इस आधार पर आरपीएफ ने गौरव कुमार अग्रवाल निवासी गोविंद नगर को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed