{"_id":"614de0b78ebc3efad63cf49b","slug":"mathura-rover-ranger-leaders-gave-self-protection-tips-to-girl-students-mathura-news-agr508883440","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: रोवर-रेंजर लीडर्स ने छात्राओं को दिए आत्म सुरक्षा के टिप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: रोवर-रेंजर लीडर्स ने छात्राओं को दिए आत्म सुरक्षा के टिप्स
विज्ञापन
मथुरा। किशोरी रमण महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रोवर रेंजर लीडर्स ने छात्राओं को आत्म सुरक्षा का प्रशिक्षण दिया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त आगरा मंडल राकेश कुमार सैनी, हिमालय बुड बैज रोवर लीडर प्रमोद कुमार एवं कन्हैया ने छात्राओं को उनकी वास्तविक ताकत, क्षमता को समझने की प्रेरणा दी। विषम परिस्थितियों में एक बालिका अपने आप को दूसरों से कमतर ना समझते हुए परिस्थितियों का डटकर कैसे सामना कर सकती है यह जानकारी प्रदान की गई।
तत्पश्चात मथुरा जिले की एक सफल महिला उद्यमी तीक्षा अग्रवाल के व्याख्यान का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत उन्होंने बालिकाओं को स्वरोजगार के विषय में जानकारी दी। कार्यक्रम का आयोजन मिशन शक्ति के अंतर्गत शारीरिक शिक्षा विभाग की प्रभारी बबीता, रेंजर लीडर डॉ. निधि शर्मा, राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी डॉ. आम्रपाली एवं डॉ. मनीषा शर्मा के नेतृत्व में संचालित हुआ। प्राचार्य डॉ. रागिनी अग्रवाल ने मुख्य अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। रूमी जायसवाल का सहयोग रहा।