{"_id":"60feba4e8ebc3e5882536f16","slug":"mathura-robber-injured-by-police-bullet-could-not-go-to-jail-mathura-news-agr501301995","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथ्रुरा: पुलिस की गोली से घायल लुटेरा नहीं जा सका जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथ्रुरा: पुलिस की गोली से घायल लुटेरा नहीं जा सका जेल
विज्ञापन
मथुरा। पुलिस मुठभेड़ में टांग में गोली लगने से घायल हुआ शातिर लुटेरा सोमवार को जेल नहीं जा सका। कारण उसका एक्सरे नहीं हो सका। मंगलवार को एक्सरे कराकर उसे कोतवाली पुलिस जेल भेजेगी।
26 जून को शहर के छत्ता बाजार में लता चतुर्वेदी के गले से चेन तोड़ने के विरोध में मथुरेश चतुर्वेदी को गोली मारकर घायल करने वाला शातिर लुटेरा महावीर सिंह निवासी मकरंदगढ़ी पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया था। रविवार की देररात हुई मुठभेड़ में शातिर लुटेरे की सीधी टांग में गोली लगी थी। हालांकि कोतवाली पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। कोतवाली पुलिस ने सोमवार को कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे जेल भेजने के आदेश किए गए, पर एक्सरे न होने के कारण उसे पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है।
मंगलवार को कोतवाली पुलिस एक्सरे कराकर उसे जेल भेजेगी। अब कोतवाली पुलिस को विष्णु गौतम निवासी अलीगढ़ को रिमांड पर लेने का इंतजार है। 28 जुलाई को वह मथुरा की कोर्ट में पेश होगा। उसके बाद रिमांड मिलने के बाद पूछताछ की जाएगी। कोतवाल सूरज प्रकाश शर्मा ने बताया कि मंगलवार को एक्सरे कराकर महावीर को जेल भेजा जाएगा।