फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Roadways buses ran for Govardhan from morning, got a lot of passengers

मथुरा: गोवर्धन के लिए सुबह से दौड़ी रोडवेज की बसें, खूब मिली सवारियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 08:24 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Roadways buses ran for Govardhan from morning, got a lot of passengers
मथुरा। मथुरा जंक्शन की द्वितीय एंट्री से बाहर आती यात्रियों की भीड़।
मथुरा। देवशयनी एकादशी की पूर्व संध्या पर गोवर्धन की सप्तकोसीय परिक्रमार्थियों की लिए भीड़ उमड़ी। शनिवार की सुबह से नए बस अड्डे और मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन की सेकेंड एंट्री से रोडवेज की ४०० बसें दौड़ी। बस में बैठने के लिए सवारियों में होड़ देखने को मिली। रोडवेज ने भी सवारियों को देखते हुए बसों का पर्याप्त इंतजाम रखा।
विज्ञापन

मुड़िया पूर्णिमा मेले से पहले देवशयनी एकादशी की पूर्व संध्या पर एक बार रोडवेज की बसें भी कम पड़ गई। मथुरा डिपो के अफसरों ने तत्काल बसों को वर्कशॉप से निकालना शुरू कराकर बस अड्डे और सेकंड एंट्री पर लगवाकर सवारियों को गोवर्धन के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

बस में चढ़ने के लिए परिक्रमार्थियों में आपाधापी मची रही। देरशाम तक यह क्रम बदस्तूर चलता रहा। रोडवेज के कर्मचारी और अफसर बसों की कमी न रह जाए, इस पर पूरी निगाहें बनाए रहे। नए बस अड्डे और सेकेंड एंट्री पर कर्मचारी एनाउंसमेंट करते रहे कि बसों की कोई कमी नहीं है। आराम से बैठकर ही जाएं। मथुरा डिपो के एसएस संतोष अग्र्रवाल ने बताया कि सुबह से शाम तक करीब २०० बसें गोवर्धन के लिए दौड़ाई गई। यह बसें सवारियों से पूरी भरकर गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

७०० रोडवेज बसें मथुरा आईं, लगाई मेले में
शनिवार को ७०० रोडवेज की बसें ६ डिपो से मथुरा पहुंच गई। इन बसों को भी गोवर्धन के मुड़िया मेले में आने वाले परिक्रमार्थियों के लिए लगाई गईं। मकसद रोडवेज का यह था कि बसें कम नहीं पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed