{"_id":"62f9015424ec64761a1b6242","slug":"mathura-roads-of-vrindavan-jammed-for-nine-hours-and-vrindavan-police-kept-sleeping-mathura-news-mtr5223278182","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: नौ घंटे जाम रहीं वृंदावन की सड़कें, और सोती रही वृंदावन पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: नौ घंटे जाम रहीं वृंदावन की सड़कें, और सोती रही वृंदावन पुलिस
विज्ञापन
जाम में फंसे वाहन।
- फोटो : VRINDAVAN
वृंदावन (मथुरा)। वृंदावन की यातायात व्यवस्था ऐसी पटरी से उतरी है कि अधिकारियों की लाख कोशिशों से भी कोई फर्क पड़ता नहीं दिख रहा है।
रविवार को वृंदावन की सड़कें सुबह चार घंटे और शाम को पांच घंटे जाम रहीं। जाम में फंसे वाहन सरकते आगे बढ़े और दस मिनट का सफर तय करने में आधा घंटे से ज्यादा समय लग गया। सड़कों पर दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतार लग गईं।
वहीं वृंदावन पुलिस की जवान जाम को खुलवाने में कम और पार्किंगों को भरवाने में ज्यादा रुचि दिखाते दिखे। वीकेंड पर हजारों लोग अपनी छुट्टी मनाने के लिए वृंदावन पहुंचे। वाहनों की लंबी-लंबी कतार लग गईं।
यहां रहे जाम के हालात
- मथुरा-वृंदावन रोड पर चार किलोमीटर लंबा जाम।
- रुक्मिणी बिहार मल्टी स्टोरी पार्किंग पर चार किलोमीटर तक जाम।
- दारुक पार्किंग से पवनहंस हैलीपैड तक तीन किलोमीटर जाम।
- छटीकरा चौराहे पर दो किलोमीटर जाम।
- प्रेम मंदिर पर एक किलोमीटर तक जाम।
- नगर निगम चौराहा, राधा निवास, हरिनकुंज चौराहा, इस्कॉन मंदिर के सामने, अटल्ला चुंगी, परिक्रमा मार्ग पर वाहनों की लाइन लगी रही।
श्रीबांकेबिहारी मंदिर में रही भीड़
रविवार को ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में अपार भीड़ रही। दिल्ली एनसीआर, हरियाणा, राजस्थान आदि प्रदेशों से हजारों भक्तों ने ठाकुर बांकेबिहारी महाराज के दर्शन कर पुण्य कमाया। मंदिर भक्तों की भीड़ से खचाखच भरा रहा। ठाकुर बांकेबिहारी की मनोहारी झांकी दर्शन पाकर भक्त निहाल हुए। भीड़ के कारण दर्शन करने आए भक्तों को परेशानी का सामना करना पड़ा।