{"_id":"60802bfa8ebc3ed9b70a84ed","slug":"mathura-rld-leader-yogesh-nauhwar-including-other-nominees-house-arrests-absconding-mathura-news-agr489354387","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: रालोद नेता योगेश नौहवार समेत अन्य नामजदों के घर दबिशें, फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: रालोद नेता योगेश नौहवार समेत अन्य नामजदों के घर दबिशें, फरार
विज्ञापन
मथुरा। रालोद नेता योगेश नौहवार के घर पर दबिश देने पहुंची पुलिस।
- फोटो : MATHURA
मथुरा/नौहीझील। मुड़लिया में पुलिस पार्टी पर पथराव और अभद्रता को लेकर सख्त रुख अख्तियार करने वाली पुलिस ने रालोद नेता योगेश नौहवार के घर राधापुरम एस्टेट में दबिश दी। हालांकि नामजद रालोद नेता घर से फरार मिला। इसके अलावा पुलिस की टीमों ने नामजदों को पकड़ने के लिए ताबड़तोड़ दबिश दीं, पर कोई हत्थे नहीं चढ़ सका। मंगलवार को गिरफ्तार किए गए 10 हमलावरों को पुलिस ने जेल भेज दिया।
20 अप्रैल को चुनावी पंचायत में दावत को रोकने के लिए गई नौहझील पुलिस पर पथराव कर दिया गया था और पुलिस पार्टी से अभद्रता करते हुए मारपीट भी हुई थी। इस मामले में प्रभारी निरीक्षक लोकेश भाटी ने रालोद नेता योगेश नौहवार समेत 20 नामजद और 200 अज्ञातों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद पीएसी और पुलिस की टीमों ने दबिश देकर 10 नामजदों योगेंद्र, महेंद्र प्रताप, विकास, सुनील, राहुल निवासीगण मुड़लिया, सुभाष चौधरी, जितेंद्र, चंद्रपाल निवासीगण जटपुरा, ब्रह्मपाल निवासी गढ़ी कोलाहर, कलुआ निवासी शंकरगढ़ी को गिरफ्तार कर लिया था। इन सभी को बुधवार को जेल भेज दिया। इसके अलावा नामजद रालोद नेता योगेश नौहवार समेत अन्य नामजदों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमों ने अलग-अलग दबिश दीं।
एसपी देहात श्रीशचंद ने बताया कि रालोद नेता के घर दबिश दी गई है, जो कि फरार है। इसके अलावा अन्य नामजद भी फरार हैं। जल्द ही इन सभी को गिरफ्तार करके सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
अज्ञातों को चिन्हित कर रही हैं पुलिस की टीमें
पुलिस पार्टी पर हमले में अज्ञातों को भी पुलिस की एक टीम चिन्हित कर रही है। कई नाम सामने आए हैं, पर फिलहाल वह अपने घरों पर पुलिस को नहीं मिले हैं। एसपी देहात का कहना है कि हर हाल में सभी की गिरफ्तार की जाएगी। कोई भी किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में उतरे उम्मीदवार और उनके समर्थक आचार संहिता और कोविड-19 का पालन नहीं करेंगे तो उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। बिना अनुमति के कोई भी वोटरों को प्रलोभन का कार्य बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शांतिपूर्वक मतदान के लिए सभी को आचार संहिता का पालन करना होगा। ऐसे उम्मीदवार और उनके समर्थकों पर पूरी निगाहबानी पुलिस-प्रशासन की टीमें कर रही है। हलवाई और टेंट वाले भी कतई बख्शे नहीं जाएंगे। पुलिस पर हमले के 10 आरोपी जेल भेज जा चुके हैं।
- डॉक्टर गौरव ग्रोवर, एसएसपी