{"_id":"61e80b567a08f66d8a27ccb4","slug":"mathura-resolve-should-be-taken-for-the-construction-of-shri-krishna-janmabhoomi-temple-mahendra-pratap-mathura-news-mtr5119950161","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए संकल्प लेना चाहिए-महेंद्र प्रताप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए संकल्प लेना चाहिए-महेंद्र प्रताप
विज्ञापन
कार्यक्रम को संबोधित करते श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन से जुड़े न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प?
- फोटो : VRINDAVAN
वृंदावन (मथुरा)। स्थानीय श्रीजी की बड़ी कुंज में बुधवार को विविध धार्मिक आयोजन हुए। प्रात:काल अनंत विभूषित जगद्गुरु निंबार्काचार्य पीठाधीश्वर राधा सर्वेश्वरशरण देवाचार्य श्रीजी महाराज का समाराधन महोत्सव समाज गायन के साथ मनाया गया।
श्रीजी महाराज के समाधान महोत्सव में वृंदावन के रसिक संत सामाजियों ने समाज गायन किया। समाजी संतों ने पूज्य पाद महाराज श्री के सुयश गान पदों के माध्यम से किया..., जय जय श्री आचार्य युगल रस के धनी..., जय जय सदगुरुदेव उदार चूड़ामणि... जय-जय श्रीजी महाराज परम उपकारी हैं... जय-जय श्री सद्गुरु निकुंज के उपासी हैं... प्रस्तुत किया।
महावाणी तथा युगल शतक के पदों का गायन कर भाव सुमन अर्पित किए। श्रीजी मंदिर के प्रबंधक गोवर्धन शरण ने बताया कि श्रीजी महाराज के कार्यकाल में भारतीय सनातन संस्कृति का बहुत ही प्रचार प्रसार हुआ।
विज्ञापन
कार्यक्रम में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन से जुड़े न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने श्रीजी मंदिर में आकर संत-महंतों से श्रीकृष्ण जन्मभूमि के संदर्भ में वार्ता की। इस मौके पर संतों का आशीर्वाद प्राप्त करते हुए कहा कि सभी संत-महात्माओं को एकजुट होकर श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए संकल्प लेना चाहिए। इसके बाद सभी ने एक स्वर से मंदिर निर्माण का संकल्प लिया। न्यायालय में चल रही कार्रवाई से सभी संतों को अवगत कराया। धनीराम गौतम, दामोदर शरण, बृज किशोर त्रिपाठी, मदन मोहन शरण भी थे।