फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura resident youth murdered in Faridabad

UP: मथुरा के युवक की फरीदाबाद में हत्या...धारदार हथियार से उतारा माैत के घाट, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 24 Oct 2025 05:40 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Fri, 24 Oct 2025 05:40 PM IST
सार

मथुरा के युवक का शव फरीदाबाद में मिला। युवक को धारदार हथियार से प्रहार कर माैत के घाट उतारा गया था। घटना की सूचना मिलते ही परिजन फरीदाबाद के लिए रवाना हो गए। 

विज्ञापन
Mathura resident youth murdered in Faridabad
युवक का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के कोसीकलां के दिल्ली गेट निवासी युवक का शव शुक्रवार को फरीदाबाद के सेक्टर-19 में राजमार्ग के पास एक मेट्रो पिलर के पास मिला। मृतक के शरीर पर धारदार हथियार से प्रहार के निशान हैं। पुलिस अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। सूचना मिलने के बाद परिजन फरीदाबाद रवाना हो गए।
विज्ञापन


दिल्ली गेट निवासी मारूफ (25) अपने किसी साथी के साथ शुक्रवार की दोपहर में फरीदाबाद गया था। शनिवार को सुबह उसका शव मिलने के बाद पुलिस ने इसकी सूचना परिजनों को दी। पुलिस की सूचना के बाद परिजन वहां पहुंच गए। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि मारूफ का पिछले कुछ समय से एक युवती से मिलना जुलना था। इसी के सिलसिले में वह फरीदाबाद गया था। 
विज्ञापन


युवती से मिलने से पूर्व युवक अपने रिश्तेदारों के साथ घूमने-फिरने गया था। मृतक के परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस का कहना था कि प्रारभिंक जांच के बाद पता चला है कि मारूफ यहां किसी युवती से मिलने आया था। वह रात को एक होटल में भी ठहरा था। इसके बाद क्या हुआ, इस बारे में किसी को कुछ नहीं पता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के शरीर पर धारदार हथियार से प्रहार के निशान है। पुलिस होटल के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। सेक्टर-19 पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed