{"_id":"603bad908ebc3ee9530669dc","slug":"mathura-report-filed-against-neighbor-youth-in-woman-s-murder-mathura-news-agr4826136200","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: महिला की हत्या में पड़ोसी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: महिला की हत्या में पड़ोसी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
मथुरा। 4़0 दिन पहले शहर के विकास मार्केट से लापता महिला को धारदार हथियार से गले पर वार करके मौत के घाट उतारा गया था। उसके बाद शव को कोटा-छरौरा के पास रेलवे लाइन पर फेंका गया था। 23 फरवरी को मिले महिला के शव का वृंदावन पुलिस ने लावारिस में अंतिम संस्कार भी करा दिया। रविवार को पति ने फोटो और कपड़ों से पहचान की है। पति की तहरीर पर पड़ोसी युवक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाली पुलिस हत्यारोपी पड़ोसी की तलाश में दबिश दे रही है।
थाना जमुनापार के गांव हंसगंज निवासी उर्मिला (35) पुत्र कलुआ 21 जनवरी को शहर के विकास मार्केट पर खरीदारी के लिए आई थी। इसके बाद यहां से लापता हो गई। मजदूर पति ने काफी तलाश किया, पर पत्नी का सुराग नहीं लग सका। दो फरवरी को पति ने कोतवाली में पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराई। कोतवाली पुलिस लापता की तलाश में जुटी पर कोई कामयाबी नहीं मिल सकी।
23 फरवरी को कोटा-छरौरा रेलवे लाइन के पास अज्ञात महिला का शव मिला था। उसके गले पर धारदार हथियार से वार करके हत्या की गई थी। उसके बाद शव को रेलवे लाइन के पास फेंका गया था। वृृंदावन पुलिस ने 72 घंटे तक शिनाख्त न होने पर लावारिस में अंतिम संस्कार करवा दिया। उसके कपड़े और फोटो के आधार पर रविवार को कोतवाली पहुंचे पति कलुआ ने पहचान कर ली। पति की तहरीर पर पड़ोसी मनीष के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। कोतवाली प्रभारी सूरज प्रकाश शर्मा ने बताया कि लेनदेन के चलते महिला को पहले गायब किया गया। उसके बाद हत्या की गई।