फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura: Ramveer Upadhyay reached BJP's door with wife Seema

मथुरा: पत्नी सीमा के साथ भाजपा के द्वार पहुंचे रामवीर उपाध्याय

Sat, 12 Jun 2021 08:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 08:12 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Ramveer Upadhyay reached BJP's door with wife Seema
वृंदावन (मथुरा)। भाई, पुत्र और पत्नी के भाजपा में शामिल होने के बाद अब पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय भी भाजपा के द्वार पहुंचे हैं। शनिवार को वृंदावन स्थित केशवधाम में पत्नी सीमा उपाध्याय के साथ उन्होंने भाजपा ब्रज क्षेत्र की बैठक के दौरान प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल सहित शीर्ष नेताओं से मुलाकात की।
विज्ञापन

बसपा के कद्दावर नेता के तौर पर प्रदेश के पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय शनिवार को वृंदावन केशवधाम पहुंचे। इस दौरान उनके साथ पूर्व सांसद सीमा उपाध्याय भी थीं। यहां उन्होंने भाजपा के कई शीर्ष नेताओं से मुलाकात की। इस मुलाकात ने पूर्व ऊर्जा मंत्री के भाजपा में शामिल होने की अटकलें बढ़ा दी हैं। माना जा रहा है कि जल्द ही वे भाजपा का दामन थाम सकते हैं। उनकी पत्नी सीमा उपाध्याय पहले ही भाजपा में शामिल हो चुकी हैं। वे हाथरस जनपद से जिला पंचायत अध्यक्ष पद की प्रमुख दावेदार भी हैं।
विज्ञापन

सीमा ने कहा कि उनकी जिला पंचायत पर दावेदारी का आश्वासन प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने केशवधाम में मुलाकात के दौरान दिया है। जबकि पूर्व ऊर्जा मंत्री ने इस संबंध में मीडिया के सभी प्रश्नों को यह कहकर टाल दिया कि वे तो ड्राइवर बनकर यहां आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed