{"_id":"6159ad8f8ebc3e2bdd0d8a05","slug":"mathura-raised-voice-for-formation-of-national-animal-and-cow-protection-task-force-for-cow-mathura-news-agr51004945","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: गाय को राष्ट्रीय पशु और गोरक्षा टास्क फोर्स गठन की आवाज बुलंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: गाय को राष्ट्रीय पशु और गोरक्षा टास्क फोर्स गठन की आवाज बुलंद
विज्ञापन
अनशन पर बैठे आखिल भारतीय वृंदावन गोरक्षा समिति के पदाधिकारी।
- फोटो : VRINDAVAN
वृंदावन (मथुरा)। अखिल भारतीय वृंदावन गोरक्षा समिति के कार्यकर्ताओं ने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग के लिए गांधी पार्क के मुख्य द्वार पर आमरण अनशन शुरू कर दिया है। इसे संतों ने अपना समर्थन दिया।
समिति के अध्यक्ष वृंदावनदास उर्फ विकास पंडित द्वारा गोमाता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने व गोरक्षा टास्क फोर्स गठन की मांग को लेकर आमरण अनशन किया जा रहा है। धरना और अनशन के दूसरे दिन रविवार को सुबह से ही गोवंश सुरक्षा व संवर्धन के समर्थन में लोगों का जुटना शुरू हो गया है।
बड़ी संख्या में संतों व धार्मिक संगठनों से जुड़े लोगों ने विकास पंडित के समर्थन में आवाज बुलंद करते हुए कहा कि देश में गोमाता आर्थिक, सांस्कृतिक व धार्मिक जीवन का मूलाधार है। करोड़ों लोगों के लिए गोवंश सिर्फ पशु नहीं है, बल्कि श्रद्धा से जुड़ी है।
विज्ञापन
अनशन पर बैठे विकास पंडित ने बताया कि सरकार गोमाता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने व हरियाणा सरकार की तर्ज पर गौरक्षा टास्क फोर्स का गठन करें। तभी हमारा प्रयास सफल होगा। इस अवसर पर महामंडलेश्वर नवलगिरी, महंत माहिनी शरण, आचार्य बद्रीश आदि थे।