फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Raid on dairy manufacturing adulterated milk and mawa

मथुरा: मिलावटी दूध व मावा बनाने वाली डेयरी पर मारा छापा

Sat, 21 Aug 2021 08:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 08:03 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Raid on dairy manufacturing adulterated milk and mawa
छाता (मथुरा)। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम एवं छाता पुलिस ने गांव नौगांव में मिलावटी दूध एवं मावा बनाने वाली डेयरी पर छापा मारा। मिलावटी मावा बनाने वाली सामग्री बरामद की।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षाधिकारी मुकेश कुमार एसएस निरंजन, नंदकिशोर यादव ने पुलिस की मौजूदगी में गांव नौगांव में ईशु डेयरी पर छापा मारा। यहां पामोलीन रिफाइंड, दूध पाउडर, शैंपू, वनस्पति घी का प्रयोग कर दूध बना कर मावा तैयार करते पाए गए। अपमिश्रित मावा एवं अपमिश्रण की जाने वाली पामोलीन रिफाइंड, शैंपू, वनस्पति घी अन्य सामग्री बरामद की।
विज्ञापन

मौके से दो आरोपी सलमान खान, शाबिर खान को गिरफ्तार किया है। अपमिश्रण करने के संबंध में मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही है। एक डिप फ्रिज से 10-10 किग्रा के 20 पैकेट मावा तथा 180 केजी गर्म मावा तैयार कर कमरे में फैला कर ठंडा कर रहे थे। एक टिन पामोलीन रिफाइंड (अपमिश्रित) व 28 बोतल शैंपू बिना ब्रांड अपमिश्रित तथा 1 टिन वनस्पति घी, 10 किग्रा सूखा दूध पाउडर तथा 200 लीटर (दो बडे़ टवों में) मिश्रित दूध तथा 40 केजी घी बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed