फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Radhashtami Mela devotees will be seen live for the first time in Barsana Mathura

राधाष्टमी मेला: बरसाना में पहली बार राधारानी के भक्तों को दर्शन होंगे लाइव, चार जगहों पर लगेंगी एलईडी

Mon, 29 Aug 2022 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 29 Aug 2022 12:22 AM IST
सार

बरसाना में चार सितंबर को राधारानी का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में राधारानी के दर्शन के लिए श्रद्धालु आएंगे। इसे लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं। 

विज्ञापन
Radhashtami Mela devotees will be seen live for the first time in Barsana Mathura
राधारानी मंदिर बरसाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर में हुए हादसे से सबक लेते हुए प्रशासन की मंशा के अनुरूप बरसाना स्थित राधारानी मंदिर में राधारानी के जन्मोत्सव के लाइव दर्शन कराने की सहमति मंदिर रिसीवर एवं सेवायतों ने दे दी है। लाइव दर्शन कराने के लिए तीन से चार जगहों पर एलईडी लगाई जाएंगी।
विज्ञापन

 
चार सितंबर की सुबह चार बजे से राधारानी के जन्मोत्सव में भाग लेने के लिए देश-विदेश से लाखों भक्त बरसाना आएंगे। हाल में बांकेबिहारी मंदिर वृंदावन में हुए हादसे से सबक लेते हुए प्रशासन ने मंदिर रिसीवर संजय गोस्वामी व सेवायतों से लाइव दर्शन कराने का आग्रह किया। 
विज्ञापन

व्यवस्थाओं को लेकर हुई बैठक

मंदिर रिसीवर संजय गोस्वामी एवं सेवायत समाज के मुखिया रामभरोसे गोस्वामी, तुलसीराम गोस्वामी, कृष्ण गोपाल, पीयूष के साथ सह रिसीवर सौरभ गोस्वामी के दर्जनों सेवायतों के साथ मंदिर परिसर स्थित कार्यालय में थाना प्रभारी ने राधाष्टमी मेला की व्यवस्थाओं को लेकर बैठक ली। इसमें सभी सेवायतों ने राधारानी के जन्मोत्सव के लाइव दर्शन कराने की स्वीकृति दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर रिसीवर संजय गोस्वामी ने बताया कि मंदिर परिसर में गोस्वामी समाज के मुखिया के साथ सेवायतों की सहमति पर लाइव दर्शन कराने की सहमति बन गई है। इस बार कोई हादसा न हो इसके लिए लाइव दर्शन कराने से श्रद्धालु लाभान्वित होंगे। 

राधारानी मंदिर में सजेगा फूलबंगला

राधाष्टमी पर श्री राधारानी भक्त मंडल राया के तत्वावधान में मांट खादर स्थित मान सरोवर राधारानी मंदिर में चार सितंबर को फूलबंगला सजाया जाएगा। भंडारे का भी आयोजन होगा। भक्त मंडल के वंशी बंसल ने बताया कि सुबह राधारानी का अभिषेक, आकर्षक शृंगार, फूलबंगला, भजन, संकीर्तन और बाल भोग का आयोजन किया जाएगा। दोपहर में भंडारा होगा। देवेंद्र शास्त्री, अनिल अग्रवाल ने क्षेत्रीय लोगों से कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed