फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Questions raised in front of Deputy CM Maurya for not giving respect to two MLAs

मथुरा: डिप्टी सीएम मौर्य के सामने दो विधायकों को सम्मान न देने पर खड़े किए सवाल

Thu, 29 Jul 2021 08:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 08:15 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Questions raised in front of Deputy CM Maurya for not giving respect to two MLAs
मथुरा। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के कार्यकर्ताओं से संवाद कार्यक्रम में दो विधायकों को सम्मान न देने पर भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष ने जिला और महानगर भाजपा पर सवाल खड़े किए हैं। अपनी फेसबुक वॉल पर लिखा है कि यह भाजपा की परंपरा के विपरीत है। सलाह भी दी है विधायकों के अलावा कार्यकर्ताओं को भी सम्मान मिलना चाहिए।
विज्ञापन

महावन के रमणरेती आश्रम में तीन दिन पहले डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य गुरुशरणानंद महाराज से आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। यहां पर जिला और महानगर भाजपा ने संवाद कार्यक्रम रखा था। भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय प्रताप सिंह ने इस कार्यक्रम में दो विधायकों कारिंदा सिंह और पूरन प्रकाश को कुर्सी पर बैठाना और जिलाध्यक्ष मधु शर्मा व महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल को बैठने के लिए सोफे का इंतजाम होना अनुचित बताया। वॉल पर लिखा है एक विधायक तो खुद ही कुर्सी उठाकर लाए। यह भाजपा की परंपरा नहीं है। इस प्रकार विधायकों का अनादर किया जाएगा तो भाजपा कैसे मजबूत होगी। जिलाध्यक्ष मधु शर्मा का कहना है कि सम्मान में कोई कमी नहीं छोड़ी गई। आश्रम में इंतजाम जैसे हुआ, उसी प्रकार सभी बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed