फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Priyanka Gandhi will give message of Mathura from Agra on 7th October

मथुरा: प्रियंका गांधी 7 अक्तूबर को आगरा से देंगी मथुरा का संदेश

Sun, 19 Sep 2021 07:44 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 07:44 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Priyanka Gandhi will give message of Mathura from Agra on 7th October
मथुरा। कांग्रेस उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अपने पक्ष में माहौल बनाने का भरसक प्रयास कर रही है। इसके लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी 7 अक्तूबर को आगरा में रैली करने जा रही हैं। पार्टी के दिग्गज नेताओं का कहना है कि वह आगरा की रैली से मथुरा का संदेश देंगी। पार्टी नेता इस रैली को सफल बनाने की तैयारी में जुट गए हैं।
विज्ञापन

विगत दिनों से भाजपा मथुरा के नाम पर माहौल बनाने के पूरे प्रयास कर रही है। कभी मंदिर का मुद्दा तो कभी तीर्थस्थल घोषित करके मथुरा को केंद्र बिंदु बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इसकी जानकारी जनपद के कांग्रेस के वरिष्ठ कांग्रेसियों सहित पार्टी जिलाध्यक्ष भगवान सिंह वर्मा ने भी प्रियंका गांधी को दी थी। पार्टी नेता ने इसे गंभीरता से लिया है और माना जा रहा है कि सात अक्तूबर की आगरा की रैली में वह मथुरा के मुद्दे पर भी बोल सकती हैं।
विज्ञापन

हाईकमान ने पार्टी नेताओं से कहा है कि वह आगरा की रैली में मथुरा से ज्यादा भागीदारी करें। जिलाध्यक्ष भगवान सिंह वर्मा ने जनपद के निचले स्तर तक के संगठन को अलर्ट कर दिया है और आगरा रैली में जाने वाले लोगों की सूची मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रैली में जाने वाले कार्यकर्ताओं की जानकारी जाएगी हाईकमान को
आगरा की रैली में जाने वाले कार्यकर्ताओं की सूची संगठन द्वारा तैयार की जाएगी। जिसे रैली से पूर्व ही हाईकमान को भेजना होगा। इसी के अनुसार संगठन को रैली में भागीदारी भी करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed