फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Preparations for Migrants to Stay in Shelters

मथुरा: प्रवासियों को आश्रय स्थलों में ठहराने की तैयारी

Sun, 18 Apr 2021 07:43 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 07:43 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Preparations for Migrants to Stay in Shelters
नए बस स्टैंड के समीप रिक्शा न मिलने के कारण पैदल जातीं राहगीर युवतियां। - फोटो : MATHURA
मथुरा। अन्य राज्यों से आ रहे प्रवासियों को शहर के आश्रय स्थलों में ठहराया जाएगा। यदि वह पॉजिटिव नहीं हैं और घर में भी अलग कमरा नहीं है तो सात दिन गांव के स्कूल में क्वारंटीन रहना होगा।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी सीडीओ डॉ. नितिन गौड़ ने कहा कि आने वाले समय में बड़ी संख्या में प्रवासी अपने घरों को लौट आएंगे। यह क्रम चल भी रहा है। ऐसे में कहीं कोरोना लेकर वह व्यक्ति अपने ग्राम न पहुंच जाए, इसके लिए आश्रय स्थल बनाए जा रहे हैं। साथ ही होम क्वारंटीन किए जाने की व्यवस्था की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने एक टीम मथुरा के रेलवे स्टेशन पर तैनात की है। मथुरा के रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में दक्षिण, मध्य एवं पश्चिम भारत से तमाम ट्रेनें गुजरती हैं। इनसे आने वाले प्रवासियों की सैंपलिंग की जा रही है। साथ ही उन्हें होम क्वारंटीन किए जाने के स्पष्ट आदेश हैं। जिला प्रशासन ने प्रवासियों को गांव जाने से पहले शहर में आश्रय स्थलों पर रखे जाने की व्यवस्था की है। आश्रय स्थलों पर खानपान की व्यवस्था होगी। साथ ही सभी प्रवासियों के नाम पते व फोन नंबर नोट किए जाएंगे।
विज्ञापन

प्रवासी लोगों की कोरोना सैंपलिंग लगातार हो रही है। उनकी जांच रिपोर्ट देखकर संबंधित मोहल्ला व गांव में टीम भेजी जा रही है। जरूरत पड़ने पर उसके आवास के इलाके को टीन से सील किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. राजीव गुप्ता, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, एसीएमओ
कोविड अस्पतालों में प्रभारी मजिस्ट्रेट नियुक्त
कोविड अस्पतालों में व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने के लिए जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं। केडी मेडिकल कॉलेज के लिए डिप्टी कलक्टर संदीप वर्मा, केएम मेडिकल कॉलेज के लिए डिप्टी कलक्टर अजय कुमार सिंह, जिला अस्पताल के लिए डिप्टी कलक्टर डॉ. सुरेश कुमार और संयुक्त चिकित्सालय वृंदावन के लिए डिप्टी कलक्टर रामदत्त राम को मजिस्ट्रेट बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed