फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Preparation of movement for Braj Chaurasi Kos Parikrama Marg

मथुरा: ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग के लिए आंदोलन की तैयारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jan 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Preparation of movement for Braj Chaurasi Kos Parikrama Marg
राया (मथुरा)। ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग बेसवां सोनई होकर नगौड़ा होते हुए बलदेव तक जाए, ऐसा तय करने के लिए मकर संक्रांति को सोनई में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि और सम्मानित नागरिकों की एक बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग के लिए आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

आंदोलन का पहला चरण विश्वामित्र पुरी बेसवां में धरणीधर पर होगा और बेसवां में 31 जनवरी से होने वाले आंदोलन में पहले एक सप्ताह समर्थन के लिए उपलब्ध रहेगा। सोनई से प्रतिदिन अधिक से अधिक संख्या में क्षेत्र के निवासी बेसवां में होने वाले आंदोलन में शामिल होने के लिए धरणीधर पर उपस्थित रहकर क्रमिक अनशन में सहयोग करेंगे। सरकार द्वारा सकारात्मक प्रतिक्रिया न देने पर अगले चरण में सोनई क्षेत्र में आंदोलन किया जाएगा। सोनई क्षेत्र में पहले क्रमिक अनशन होगा और फिर क्रमिक अनशन आमरण अनशन में बदलेगा। ग्रामीणों ने आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बैठक में आंदोलन के लिए 51 सदस्यीय संघर्ष समिति का भी गठन किया गया। बैठक में डॉ. धर्मेंद्र कुमार कौशिक, उपाध्यक्ष सूबेदार हरिओम सिंह, महामंत्री सूबेदार सुग्रीव सिंह, कोषाध्यक्ष पूर्व प्रधान राधेश्याम वर्मा, मुनीश कुमार रावत, प्रदीप कुमार कुशवाहा, बृजेश कुमार कौशिक, अनुराग शुक्ला और जयशंकर सारस्वत आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, श्री रमेश चंद्र इंटर कॉलेज सोनई में हुई बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया की ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग के लिए आंदोलन किया जाएगा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौधरी भगवान सिंह वर्मा, कुंवरपाल उर्फ काका, गंगाधर वर्मा पूर्व प्रधान, चंद्र मोहन उपाध्याय व पूरन सिंह वर्मा पूर्व प्रधानाचार्य ने बताया कि सर्वसम्मति से आंदोलन के लिए 51 सदस्यों की एक संघर्ष समिति का भी गठन किया गया है। प्रधान नगौड़ा नीरज सोलंकी, प्रधान सोगरवार, कुवरपाल प्रधान, नरेश पाल सिंह जसावत, रघुवीर सिंह, जगदीश आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed