{"_id":"6a32e33da1d65142050eeb27","slug":"mathura-polices-vaijayanti-team-dominates-in-karate-mathura-news-c-369-1-mt11002-148143-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: कराटे में मथुरा पुलिस का चल वैजयंती पर कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: कराटे में मथुरा पुलिस का चल वैजयंती पर कब्जा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। फिरोजाबाद में चल रही आगरा जोन की 18वीं अंतरजनपदीय जूडो क्लस्टर (जूडो, ताइक्वांडो, कराटे, पेंचक स्लॉट, बूसो) प्रतियोगिता में बुधवार को मथुरा पुलिस के महिला-पुरुष खिलाड़ियों ने कराटे में शानदार प्रदर्शन कर चल वैजयंती पर कब्जा किया। साथ ही 6 स्वर्ण और 3 रजत पदक जीते हैं।
पीटीआई सुबोध कौशिक ने बताया कि 50 किलोग्राम भार वर्ग में प्रियंका माथुर ने मैनपुरी की अर्चना गंगवार को और 61 किलोग्राम वर्ग में निक्की पाल ने हाथरस की मनीषा को रोमांचक मुकाबले में मात देकर स्वर्ण पदक जीता जबकि 68 किलोग्राम वर्ग में सोनी मलिक को फिरोजाबाद की प्रेरणा से हारने के बाद रजत पदक से संतोष करना पड़ा। एक अन्य वर्ग में पूजा पचौरी ने फिरोजाबाद की डिंपल को हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया।
पुरुष वर्ग में भी मथुरा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। 55 किलोग्राम भार वर्ग में अनिसुर रहमान ने फिरोजाबाद के बलराम को हराकर स्वर्ण पदक जीता, जबकि 60 किलोग्राम वर्ग में विकास कुमार ने सत्य प्रकाश राय को पराजित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। 84 प्लस किलोग्राम वर्ग में रवि कुमार ने फाइनल में फिरोजाबाद के प्रशांत सिंह को पराजित कर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। वहीं 67 किलोग्राम वर्ग में चेतन कुमार फाइनल तक पहुंचे लेकिन फिरोजाबाद के अमन त्यागी से एक अंक के अंतर से हारकर रजत पदक से संतोष करना पड़ा। वहीं 84 किलोग्राम वर्ग में ओमवीर सिंह ने मैनपुरी के अक्षय त्यागी को हराकर रजत पदक जीता।