फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Police started investigation in the matter of closing the gate of the temple

मथुरा: मंदिर के गेट बंद करने के मामले में पुलिस ने शुरु की पड़ताल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 08:09 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Police started investigation in the matter of closing the gate of the temple
वृंदावन (मथुरा)। रविवार को ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर के गेट बंद करने के मामले में पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बांकेबिहारी मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल कर ली है। इस मामले में मंदिर प्रबंधन द्वारा दी गई लिखित शिकायत पर पुलिस ने सेवायत गोस्वामी के खिलाफ मुकदमा दर्ज लिया है।
विज्ञापन

विदित है कि रविवार की शाम लगभग 4:30 बजे मंदिर के गेट बंद कर दिए गए जो लगभग 5:30 बजे खोले गए। इस दौरान मंदिर के सभी गेटों पर भक्तों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई। विरोध हुआ तो गेट खुले। इस दौरान मंदिर के निजी सुरक्षाकर्मियों ने कई श्रद्धालुओं के साथ हाथापाई और मारपीट भी कर डाली।
विज्ञापन

मंदिर के प्रबंधक प्रशासन मुनीष शर्मा ने लिखित तहरीर दी। उन्होंने मंदिर सेवायत घनश्याम गोस्वामी और सुरक्षा गार्ड पर संदेह जाहिर करते हुए मंदिर के गेट की चाबियां लेकर गेट बंद करने की आशंका जताई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच कर ली। कोतवाली प्रभारी सूरज प्रकाश सिंह ने बताया कि संतोष कुमार पुत्र कालीचरण निवासी आगरा, हाल पता बांकेबिहारी मंदिर की लिखित तहरीर पर घनश्याम गोस्वामी निवासी जंगल कट्टी के खिलाफ सिक्योरिटी गार्ड से अभद्रता कर चाबी छीन ले जाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed