फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura police alert after loot of 11 lakhs in Agra

आगरा में 11 लाख की लूट के बाद मथुरा पुलिस सतर्क

Tue, 24 Aug 2021 08:29 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 08:29 PM IST
विज्ञापन
Mathura police alert after loot of 11 lakhs in Agra
मथुरा। आगरा में पेट्रोल पंप कर्मचारी को गोली मारकर 11 लाख रुपये लूटे जाने की वारदात के बाद मथुरा में भी अलर्ट रहा। आगरा सीमा से लगे स्थानों पर मथुरा पुलिस सक्रिय रही। हर आने-जाने वाले पर नजर रखी जा रही है। वाहनों की चेकिंग भी की गई।
विज्ञापन

बैंक में कैश जमा करेन जा रहे पेट्रोल पंप कर्मचारियों पर फायरिंग कर आगरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बदमाशों ने कैश से भरा बैग लूट लिया था, जिसमें 11 लाख रुपये थे। बदमाश एक राहगीर की बाइक लूट कर भाग गए। रुनकता अंडरपास के पास दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद पुलिस के आला अफसर भी मौके पर पंहुच गए और सघन चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन

आगरा पुलिस को बदमाशों के मथुरा की ओर जाने की सूचना और उनकी लोकेशन मिलने के बाद मथुरा पुलिस को अलर्ट किया गया। एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने मथुरा सीमा में भी बदमाशों की धरपकड़ के लिए चेकिंग कराई। एसएसपी भी स्वयं बलदेव पंहुचकर कमान संभाली। बलदेव प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि क्षेत्र में कॉबिंग कराई गई है। संदिग्धों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed