फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Piyush Aggarwal caught in cylinder black marketing, case filed

मथुरा: सिलिंडर कालाबाजारी में फंसे पीयूष अग्रवाल, मुकदमा दर्ज

Sun, 25 Apr 2021 08:04 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 08:04 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Piyush Aggarwal caught in cylinder black marketing, case filed
मथुरा। लगातार ऑक्सीजन सिलिंडर की दिक्कत के पीछे कालाबाजारी सामने आ गई। कालाबाजारी करने वाले पीयूष अग्रवाल की अतिरिक्त रकम वसूली करने का वीडियो वायरल होने के बाद थाना गोविंदनगर में मुकदमा दर्ज कराया गया है। जिला उद्योग केंद्र के उपायुक्त रामेंद्र कुमार ने पीयूष अग्रवाल के खिलाफ कालाबाजारी आदि संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

आरोप है कि पीयूष अग्रवाल सरस्वती कुंड स्थित अपने गोदाम से ऑक्सीजन सिलिंडर की कालाबाजारी कर रहा था। निर्धारित मूल्यों से अधिक वसूली का वीडियो भी पीयूष का वायरल हुआ। इस वीडियो को संज्ञान में लेते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया है। प्रभारी निरीक्षक एमपी चतुर्वेदी ने बताया कि लगातार आरोपी के ठिकानों पर दबिश दी गईं, पर वह फरार हो गया है। उसका वीडियो वायरल हुआ है। जो सिलिंडर 300 रुपये में आता है, उसे यह 13 सौ रुपये में बेच रहा था। वीडियो वायरल में पीयूष ने स्वीकारा है। फिलहाल आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed