फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Panic in people due to cracks in houses in Thekanar Knol Gali

मथुरा: ठेकनार नोल गली में मकानों में दरारें आने से लोगों में दहशत

Sun, 25 Apr 2021 06:22 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 06:22 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Panic in people due to cracks in houses in Thekanar Knol Gali
गली में फटे हुए मकान दिखाते क्षेत्रीय लोग। - फोटो : MATHURA
मथुरा। ठेकनार नोल गली में सीवर लाइन का कार्य कुछ महीने पहले हुआ था। जिसकी वजह से पानी की पाइपलाइन जगह-जगह से रिसाव कर रही है। इससे क्षेत्र के कई मकानों में 10 से 20 इंच की दरार पड़ गईं हैं। मकानों के फटने से दहशत में आए कुछ लोग अपने मकान छोड़कर दूसरी जगह जाने को मजबूर हैं। शिकायतों के बाद भी जलकल और निगमकर्मी ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

ठेकनार नोल में पानी की लाइन के रिसाव से मकानों की जड़ों में पानी चला गया है और पानी के रिसाव से काफी चौड़ी दरारें पड़ गईं। इतना ही नहीं मकान गिरने के कगार पर आ गए हैं, दरार पड़ने से दहशत में आए 5 से 10 परिवार अपने-अपने मकानों को छोड़कर जाने को तैयार हैं। जिन लोगों के मकान फटे हैं उनमें प्रशांत भटनागर, रवि सक्सेना, राधारमण सैनी, रवि शर्मा, विनोद, दीप चंद अग्रवाल, सुलेमान, मुमताज, शाहिद आदि प्रमुख हैं।
विज्ञापन

पीड़ित मनोज अग्रवाल ने बताया कि कभी भी मकान गिर सकते हैं। शिकायत लिखित भी कि है लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है, कई विभागों चक्कर के बाद भी कोई निगमकर्मी नहीं आया है। नगर आयुक्त अनुनय झा ने बताया कि अगर ऐसी शिकायत मिलेगी तो समाधान प्राथमिकता से कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed