{"_id":"63c18e114b337701802df9f5","slug":"mathura-opposing-the-corridor-by-forming-a-human-chain-mathura-news-mtr5272854196-2023-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: मानव श्रृंखला बनाकर कॉरिडोर का किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: मानव श्रृंखला बनाकर कॉरिडोर का किया विरोध
विज्ञापन
मथुरा। बांकेबिहारी मंदिर कॉरिडोर के विरोध में मार्च निकालकर प्रदर्शन करते व्यापारी।
वृंदावन (मथुरा)। ठाकुर श्रीबांकेबिहारी के प्रस्तावित कॉरिडोर का विरोध बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार की शाम व्यापारियों, स्थानीय लोगों और मंदिर के सेवायत गोस्वामियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया। विरोध कर रहे लोगों ने पहले मानव शृंखला बनाई फिर पैदल मार्च निकाला। इसके बाद मंदिर के चबूतरे पर प्रदर्शन कर सरकार और अधिकारियों को जमकर कोसा। लोगों ने मोदीजी रक्षा करो, योगीजी रक्षा करो के नारे भी लगाए।
बांकेबिहारी मंदिर के प्रस्तावित कॉरिडोर को लेकर लगातार विरोध बढ़ रहा है। बृहस्पतिवार को जहां लोगों ने बैठक कर पैदल मार्च निकाला था, वहीं शुक्रवार की शाम क्षेत्र के व्यापारियों, स्थानीय लोगों और मंदिर के गोस्वामियों ने दाऊजी तिराहे से लेकर विद्यापीठ चौराहा मार्ग तक मानव शृंखला बनाई। मानव शृंखला में वृंदावन शहर के लोगों ने भी साथ निभाया। इसके बाद सभी ने पैदल मार्च निकाला और बांकेबिहारी मंदिर के गेट नंबर एक के पास चबूतरे पर एकत्रित होकर बैठकर प्रदर्शन किया।
लोगों का एक कहना है कि वृंदावन का महत्व कुंज गलियों उनके पौराणिक महत्व एवं संस्कृति से है इसकी सरकार कॉरिडोर रूपी व्यवस्था लाकर खत्म करना चाहती है जो ब्रजवासी को स्वीकार नहीं। सरकार तीर्थ स्थल को बिगाड़कर टूरिस्ट प्लेस बनाना चाहती है जिससे बृज की सारी प्राचीनता खत्म हो जाएगी। व्यापारी नेता गोविंद खंडेलवाल ने कहा कि सरकार कॉरिडोर का विकल्प क्यों नहीं तलाशती।
विज्ञापन
विरोध करने वालों में कुंज बिहारी, गोपाल, मृदुल, अनिल, गोविंद, मुकेश, अशोक, प्रिंस, अमित, कन्हैया, पीवी गोस्वामी, शानू, मुकेश, मानक, विकास, अलोकिक, आशीष, हिमांशु गोस्वामी, मनोज, सुजीत, कमल, निकुंज, मयूर गोस्वामी, राहुल, हिरदेश, आकाश, अमित, उमेश, गोकुलेश, वैभव, सोनू, केशव, अंकित, हिमांशु, राम, विष्णु, मनीष, धीरज, दीपू, महेश, विजय, टीटू, सुमित, अमित, गोपाल, शिवकुमार, घनश्याम आदि उपस्थित थे।