{"_id":"61c7281b602cf1301f3857f1","slug":"mathura-once-again-the-knock-of-corona-in-the-district-four-cases-in-a-day-mathura-news-mtr5107012125","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: जनपद में एक बार फिर कोरोना की दस्तक, एक दिन में चार केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: जनपद में एक बार फिर कोरोना की दस्तक, एक दिन में चार केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। जनपद में कोरोना ने एक बार फिर से दस्तक देकर स्वास्थ्य विभाग से लेकर जिला प्रशासन की चिंता और बढ़ा दीं हैं। लगभग 14 दिन के बाद जनपद में कोरोना के चार पॉजिटिव केस मिले हैं।
चारों संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वहीं ओमिक्रॉन की संभावना को देखते हुए चारों संक्रमितों का जीनोम स्वीकेंस भी कराया जा रहा है। इसके लिए चार सैंपल लखनऊ लैब भेजे जाएंगे।
स्वास्थ्य विभाग के लिए सबसे बड़ी चिंता का विषय ये है कि संक्रमितों में मथुरा शहर के भैंस बहोरा निवासी 7 वर्षीय बच्चा भी शामिल है। बच्चे के संक्रमित मिलने के बाद उसके संपर्क में आने वालों की पहचान करना बड़ी बात है। बच्चे कहां से संक्रमित हुआ यह भी जांच का विषय है।
विज्ञापन
इधर, विकास खंड राया के गांव में महिला कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई। महिला ने राया स्वास्थ्य केंद्र पर टेस्ट कराया था। राया के गांव निवासी 24 वर्षीय महिला की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई। चिकित्सक डॉ. विपिन ने बताया गांव निवासी महिला की राया स्वास्थ्य केंद्र पर जांच कराई थी, जिसकी कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। मौके पर टीम ने पहुंचकर 28 लोगों की जांच कराई है। वहीं, नौहझील निवासी 20 वर्षीय युवक के साथ रैपुरा जाट में 18 वर्षीय लड़की की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।