Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: On the increase in the prices of petrol and diesel, the people took out a foot march

मथुरा: पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी पर सपाइयों ने निकाला पैदल मार्च

Mon, 21 Jun 2021 07:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 07:54 PM IST
विज्ञापन
Mathura: On the increase in the prices of petrol and diesel, the people took out a foot march
कलेक्ट्रेट पर अपनी मांगों को लेकर जुलूस निकालते सपाई। - फोटो : MATHURA
मथुरा। कोरोना की महामारी और बढ़ती बेरोजगारी, डीजल-पेट्रोल के दामों में हो रही वृद्धि को लेकर सोमवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च कर कलक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन किया। बाद में डीएम की व्यस्तता के कारण सिटी मजिस्ट्रेट जवाहर लाल को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

सपा जिला अध्यक्ष लोकमणि कांत जादौन के नेतृत्व में सपाई टैंक चौराहे से कलक्ट्रेट की ओर पैदल कूच करने लगे तो उनको पुलिस ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन सपाई नहीं रुके और कलक्ट्रेट के मुख्य द्वार तक भीड़ की शक्ल में पहुंच गए। कई सपाई व्हील चेयर पर बैठकर चल रहे थे। महिलाएं सिलिंडर लेकर चल रहीं थीं। कलक्ट्रेट के मुख्य द्वार पर काफी देर तक सपा नेताओं और जिला प्रशासन के बीच ज्ञापन डीएम को देंगे, को लेकर नोकझोंक होती रही।
विज्ञापन

मुलायम सिंह यादव यूथ बिग्रेड के जिलाध्यक्ष भरत भूषण शर्मा ने कहा कि प्रदेश में किसान और बेरोजगार नौजवान परेशान हैं, अपराधीकरण की ओर बढ़ रहे हैं। नरेंद्र सिंह हिंडोल उर्फ नीटू चौधरी, मान सिंह चौधरी, शिव कुमार यादव, सतीश पटेल, राजवीर सिंह, रामबाबू पंडा, आजाद बैग, सिराज खान, गुड्डू खान, साधना शर्मा, आकाश ठाकुर, सैयद शाहिद अल्वी, अंगद सिंह, अशोक यादव, मोनू शर्मा, पवन शर्मा, फहीम आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed