{"_id":"626fe550c0978b1297127c6b","slug":"mathura-officials-showed-defying-orders-of-chief-minister-mathura-news-mtr5170103107","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: अधिकारियों ने दिखाया मुख्यमंत्री के आदेशों को ठेंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: अधिकारियों ने दिखाया मुख्यमंत्री के आदेशों को ठेंगा
विज्ञापन
आपूर्ति कार्यालय के गेट पर लगा ताला व फरियादियों के साथ खड़े नायब तहसीलदार विजय श्याम दुबे।
- फोटो : MATHURA
गोवर्धन (मथुरा)। सूबे के मुख्यमंत्री के आदेशों को अधिकारी ठेंगा दिखा रहे हैं। कार्यालयों में अधिकारी ही नहीं उनके बाबू तक समय से नहीं पहुंच रहे हैं। गोवर्धन में आपूर्ति कार्यालय पर ताले लटके देख फरियादी तहसील मुख्यालय से मायूस होकर लौट गए।
हालांकि एसडीएम ने संज्ञान लेकर आपूर्ति कार्यालय के बाबुओं की रिपोर्ट बनाकर डीएसओ को प्रेषित करने के निर्देश नायब तहसीलदार को दिए।
सोमवार को भगवान सिंह, हुकुम ब्रजवासी, रेखा आदि फरियादी आपूर्ति कार्यालय पहुंचे। अधिकारी अनुपस्थित थे, कार्यालय के गेट पर ताला जड़ा हुआ था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को तहसील मुख्यालयों पर निवास कर समय से कार्यालयों में बैठकर जन-सुनवाई के निर्देश दिए थे।
अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के आदेश को ठेंगे पर रख दिया है। गोवर्धन तहसील में 11 बजे तक लेखपाल व आपूर्ति अधिकारी अपने कार्यालयों से नदारद थे, आपूर्ति कार्यालय के गेट पर ताला लटका हुआ था। फरियादी, कार्यालय खुलने का इंतजार करते रहे, जब कार्यालय नहीं खुला तो हार थक कर फरियादी एसडीएम संदीप वर्मा से मिले। उन्हें समस्या से अवगत कराया। संदीप वर्मा ने नायब तहसीलदार विजय श्याम दुबे को आपूर्ति कार्यालय भेजा। वहां कार्यालय के गेट पर ताला जड़ा हुआ था। एसडीएम ने आपूर्ति कार्यालय में कार्यरत बाबुओं की रिपोर्ट बना कर डीएसओ को प्रेषित करने के निर्देश नायब तहसीलदार को दिए।
विज्ञापन
आपूर्ति कार्यालय पर कुछ लोग राशन कार्ड संबंधित शिकायत लेकर आए थे। आपूर्ति निरीक्षक, महावन सरकारी काम से गए होने की जानकारी मिली। बाबू कार्यालय नहीं आए थे। कार्यालय बंद मिला है।
ञसंदीप वर्मा, एसडीएम गोवर्धन।