{"_id":"62ed463eb174521f655cf228","slug":"mathura-officers-will-meet-after-visiting-banke-bihari-mathura-news-mtr5219331152","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: बांकेबिहारी के दर्शन कर अधिकारियों की लेंगे बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: बांकेबिहारी के दर्शन कर अधिकारियों की लेंगे बैठक
विज्ञापन
मथुरा। प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक 6 अगस्त को आ रहे हैं। हेलीकॉप्टर वृंदावन स्थित पवन हंस हैलीपेड पर उतरेगा।
प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक 6 अगस्त शनिवार सुबह 9:30 बजे वृंदावन स्थित पवन हंस के हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर से उतरेंगे। वहां से वे सीधे ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन करेंगे। इसके बाद 10 बजे टीएफसी परिसर में जिले के अधिकारियों के साथ बैठक कर सरकारी योजनाओं की प्रगति और उसकी समीक्षा करेंगे।
पूर्वान्ह 11 बजे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश इकाई के प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने जाएंगे। दोपहर 12:30 बजे के बाद हेलीकॉप्टर से वह प्रस्थान कर जाएंगे। उधर, ब्रजेश पाठक के संभावित दौरे को लेकर स्वास्थ्य विभाग तैयारियों में जुटा है। जिला अस्पताल के प्रभारी सीएमएस डॉ. लाल सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री के दौरे को लेकर अधीनस्थों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।